BJP ने 4 राज्‍यों में सरकार गठन के लिए नेताओं को दी बड़ी जिम्‍मेदारी, Amit Shah UP तो वहीं Uttarakhand जाएंगे Rajnath Singh

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह-पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को बनाया है।

0
471
Goa Election 2022 Result
Goa Election 2022 Result

BJP Parliamentary Board ने सोमवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए 5 राज्यों के चुनावों में 4 में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। जिसके बाद वो इन चारों राज्‍यों में अपनी सरकार बचाने में कामयाब हुई।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह-पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को बनाया है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां पर पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक की जिम्‍मेदारी क्रमश: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को दी गई है। मणिपुर के लिए पर्यवेक्षक वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण और सह-पर्यवेक्षक कानून-मंत्री किरेन रिजीजू को नियुक्‍त किया गया है। वहीं गोवा पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक बनकर क्रमश: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मंत्री एल. मुरूगन जाएंगे।

5 राज्‍यों के चुनाव में BJP ने किया अच्‍छा प्रदर्शन

Election Results Reaction : BJP wins the election

10 मार्च 2022 को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। पार्टी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जीत मिली। जिससे वो इन राज्यों में दोबारा सत्ता में लौटी। यूपी की बात करें तो यहां 403 विधानसभा सीटों में बीजेपी गठबंधन को 273, उत्तराखंड की 70 सीटों में 47, मणिपुर की 60 सीटों में 32 और गोवा में 40 सीटों में 20 पर जीत मिली है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here