बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। पर आज विधानसभा की 71 सीटों पर प्रचार थम जाएगा। शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। बिहार में 28 अक्तूबर को 16 जिलों में चुनाव होने वाला है। इसमें 1066 प्रत्याशी अपना भाग्या आजमा रहे हैं।
71 सीटों पर 14 लाख छह हजार 96 वोटर वोट करेंगे। इस पर्व के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव आयोग ने नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए खासा इंतजाम किया है। साथ ही अखिरी दिन कई वीआईपी रैलियां होने वाली हैं।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू के मुखिया तेजस्वी यादव जनता को संबोधित करेंगे। प्राचर के आखिरी दिन बिहार की जनता को वीआईपी नेता लुभाने के लिए उतरे हैं।
जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे औरंगाबाद में और शाम 3.55 बजे पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उनके अलावा बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव और अभिनेता-सांसद रवि किशन 26 अक्टूबर को 4 चुनावी रैली करने वाले हैं। बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव और अभिनेता-सांसद रवि किशन राजौली, नवीनगर, दिनारा और बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और संजय जायसवाल की तीन रैलियां होनी हैं। बीजेपी के ये दोनों नेता वारसालीगंज, बोधगया और शाहपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसमें मुजफ्फरपुर, महुआ और मनहर (वैशाली) शामिल है। हालांकि, नीतीश जिन 3 जगहों पर रैली करने जा रहे हैं वहां दूसरे चरण में मतदान होना है।
तेजस्वी यादव 10 बजे भागलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव भागलपुर, खगड़िया, वैशाली और बेगूसराय में जनसभा करेंगे। अकेले भागलपुर में तेजस्वी की 5 चुनावी जनसभा है। खगड़िया में 4 के अलावा 4 अन्य जगहों पर चुनावी रैली करेंगे। यही नहीं बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
साथ ही खबर ये भी है कि तेजस्वी यादव प्याज की माला पहन कर आज रैलियों को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव पूछेंगे क्यों प्याज इतना है महंगा ?
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार का अंत वीआईपी रैलियों से होने वाला है। 71 सीटों पर मतदान के लिए महज 2 दिन का समय बचा है। ऐसे में सभी नेता आखिरी दाव खेल रहे हैं। तेजस्वी यादव अपनी सभा की तस्वीरे ट्विटर पर लगातार शेयर करते रहते हैं। उनका इशारा भीड़ की तरफ होता है।