लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्या है बीजेपी का प्लान? पढ़ें PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें…

0
66
PM MODI on Union Budget 2023
PM MODI on Union Budget 2023

PM Modi: बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज 17 जनवरी को आखिरी दिन था। दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में यह बैठक संपन्न हुई। बता दें कि यह तैयारियां 2023 में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा इलेक्शन को लेकर की जा रही है। बीते दिनों पीएम मोदी ने बैठक के पहने दिन 15 मिनट का दिल्ली में रोड शो भी किया था।

हमें धरती बचाओ अभियान चलाना होगा- PM Modi

बैठक के दूसरे दिन पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फजणवीस ने बैठक खत्म होने के बाद दी। देवेंद्र फजणवीस पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज का प्रधानमंत्री का उद्बोधन प्रेरक भी था, दिशा दर्शक भी था और नई राह दिखने वाला था। उन्होंने कहा कि अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत की विकास गाथा में लगाएं। इस ‘अमृत काल’ को ‘कर्तव्य काल’ में परवर्तित करने से ही देश को आगे ले जाय जा सकता है।

वोट के लिए नहीं लोगों को जोड़ने के लिए करना है- पीएम मोदी

पीएम मोदी द्वारा हमें सलाह दी गई थी कि मोर्चा के कुछ विशेष कार्यक्रम विशेष रूप से सीमावर्ती गांवों में आयोजित किए जाएं। ताकि हम उनसे और जुड़ सकें और हमारी विकास की योजनाएं इन क्षेत्रों तक पहुंचे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आकांक्षी जिलों के विकास में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका हो। इसके अतिरिक्त हमारे सभी राज्य एक दूसरे के साथ समन्वय बढ़ाते हुए भावनात्मक रूप से जुड़ें। जिस प्रकार से हमने बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाया उसी प्रकार से धरती बचाओ अभियान भी चलाना होगा। पीएम ने कहा कि सभी धर्मों के कमजोर तबके तक पहुंचना है। पढ़े लिखे मुस्लिम तक हमें सरकार की नीतियां लेकर जानी हैं।

18-25 के युवाओं पर हो फोकस- पीएम मोदी

18-25 वर्ष से कम आयु के लोगों ने भारत के राजनीतिक इतिहास को नहीं देखा है। उन्हें पिछली सरकारों में हुए भ्रष्टाचार और गलत कामों के बारे में पता नहीं है। इसलिए, उन्हें जागरूक करने और उन्हें भाजपा के सुशासन के बारे में बताने की जरूरत है। फर्टिलाइजर की अधिकता के कारण जलवायु परिवर्तन और धरती माता पर पड़ने वाले परिणामों को कम करने की आवश्यकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि किस प्रकार से हम कुशासन से सुशासन की ओर आए हैं ये संदेश हमें युवाओं तक पहुंचाना है। हमें संवेदनशीलता के साथ समाज के सभी अंगों से जुड़ना है। वोट की चिंता किए बिना देश और समाज को बदलने का कार्य भाजपा को करना है। उनका भाषण किसी नेता का नहीं, राजनेता का था। उन्होंने देश को पार्टी से ऊपर रखा।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here