आँध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले की इरातिम्मा राजू लेक में हुए एक नाव हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में झील के किनारे मौजूद लोगों ने चार को सुरक्षित बचा लिया। एक व्यक्ति अब भी लापता है। मृतकों में सात महिलाएं और छः बच्चे शामिल हैं। ख़बरों के मुताबिक यह लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बोटिंग के लिए झील पहुंचे थे। झील में सभी एक ही डेंगी (छोटी नाव) में सवार होकर झील में घूम रहे थे। नाव में क्षमता से ज्यादा वजन होना इस घटना की वजह बताया जा रहा है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक परिवार ने कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नौकायान करने कि योजना बनाई और बिना छानबीन के सभी एक पुरानी नाव पर सवार हो गए। जबकि यह नाव छोटी थी और आमतौर पर इसमें एक मछुवारा सवार होकर मछलियाँ पकड़ता है। इसके अलावा परिवार के सदस्य इसे चलाना नहीं जानते थे और मछुवारा इस दौरान नाव पर मौजूद नहीं था। जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

Big boat accident in Andhra Pradesh, 13 killedराज्य में हुई इस घटना पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है और अनंतपुर जिले के अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी मंत्री परिताला सुनीता को घटनास्थल पर जाने को कहा है ताकि बचाव कार्य में कोई कोताही न बरती जाए और पीड़ितों तक आवश्यक मदद पहुंचाई जा सके। मुख्यमंत्री ने खुद जिले के डीएम और एसपी से भी बात की है और हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

चंद्रबाबू नायडू के अलावा उप मुख्यमंत्री (गृह) एन चाइना राजप्पा ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला अनंतपुर पुलिस अधीक्षक से पोस्टमार्टम की तत्काल व्यवस्था करने और शव पीड़ितों के परिजन को सौंपने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here