नीता अंबानी की बेटी ईशा अपने दोस्त आनंद पीरामल से 12 दिसंबर को मुंबई में अपने घर एंटीलिया में 7 फेरे लेंगी। शादी से पहले गृह शांति पूजा रखी गई। जहां वो रॉयल प्रिंसेस लग रही थीं। ईशा अंबानी के लिए पूजा का लुक सब्यासाची ने डिजाइन किया है। सब्यासाची ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ईशा अंबानी की ये फोटो काफी वायरल हो रही है। लोग ईशा का ये लुक बहुत पसंद कर रहे हैं। सब्यासाची ने बंधेज गोटा-पट्टी लहंगे में हैंड एंब्रॉयड्री तिल्ला वर्क का काम किया है। लहंगे के साथ-साथ ईशा पर ज्वैलरी भी काफी खूबसूरत लग रही है। उन्होंने हीरे और जाम्बियन पन्ना से जुड़ा नेकलेस और इयरिंग्स पहने। सब्यासाची के इस लुक को सोशल मीडिया पर काफी तारीफें मिल रही हैं। एक यूजर ने कहा- ‘ईशा कितनी खूबसूरत लग रही हैं।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘ब्यूटी और स्टाइल बिलकुल परफेक्ट है।’

कल मुकेश अंबानी और बेटे अनंत अंबानी आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में पहुंचे थे। जहां उन्होंने शादी का कार्ड भगवान वेंकटेश के सामने चढ़ाया। ये दुनिया का सबसे धनी हिंदू मंदिर माना जाता है। तिरुपति मंदिर से निकलते समय मुकेश अंबानी ने लाल सिल्क का दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। इससे पहले अंबानी परिवार ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पहला कार्ड चढ़ाया था। इससे पहले अंबानी परिवार ने सितंबर में इटली के लोक कोमो में ईशा की सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। जिसके बाद अक्टूबर में ईशा-आनंद की शादी की तारीख का एलान किया गया था।

अंबानी परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर कहा था- ‘ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मुंबई स्थित घर में 12 दिसंबर को होगी। जहां परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे। शादी भारतीय रीति रिवाज से होगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here