Bappi Lahiri: बॉलीवुड के मशहूर गायक और म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) के निधन से एक बार फिर देश की संगीत दुनिया सूनी हो गई है। उनके निधन के बाद से हर कोई शोक में है। वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने भी अपना दुख व्यक्त किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। इसके बाद गृह मंत्री ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Bappi Lahiri का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था
बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जाने के बाद बालीवुड के मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी के निधन से हर कोई शोक में है। बप्पी दा ने 80-90 के दशक के ढेरों गाने गाए हैं और आज भी उनके कई गानों पर लोगों के पैर थिरकने से नहीं रुकते। उन्होंने अपनी आखिरी सांसें मुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में ली। बप्पी लाहिड़ी का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लाहिड़ी को सोना पहनने के लिए भी जाना जाता था। बता दें कि बीती रात बप्पी लहरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी उन्हें रात में ही हॅास्पिटल लाया गया था। डॅाक्टर्स की लाख कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। बप्पी लाहिड़ी के निधन से बॅालीवुड जगत में शोक की लहर है।
![Bappi Lahiri](https://apnnews.in/wp-content/uploads/2022/02/download-52.jpg)
Bappi Lahiri OSA से ग्रसित थे
बप्पी लाहिड़ी ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रसित थे। इस बीमारी से ग्रसित मरीज ठीक से सांस नहीं ले पाता है। आपको बता दें कि 29 दिनों से बप्पी लाहिड़ी क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे। निधन से एक दिन पहले 15 फरवरी को ठीक होने पर वे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए थे। मगर घर में एक बार फिर से उनकी तबियत बिगड़ी और एम्बुलेंस के जरिये रात 11 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। रात 11.45 बजे के करीब उनका निधन हो गया। बप्पी लाहिड़ी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
![Bappi Lahiri](https://apnnews.in/wp-content/uploads/2022/02/bappi-1.jpg)
संबंधित खबरें:
- पंजाबी अभिनेता Deep Sidhu की सड़क दुर्घटना में मौत, लाल किला हिंसा से आए थे सुर्खियों में
- Lata Mangeshkar को साल 2001 में भारत रत्न से किया गया था सम्मानित, जानें पुरस्कार पाने वालों को क्या मिलती हैं सुविधाएं?