इंडिगो एयरलाइंस अपने यात्रियों के साथ बुरे व्यवहार को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक बार फिर अपने अपने यात्रियों के साथ बुरे बर्ताव के कारण इंडिगो सुर्खियों में आ गई है। इस बार इंडिगो पर यात्रियों को धमकी देने का आरोप लगा है।

यात्रियों  का आरोप है कि इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों ने विमान से न उतरने पर कुछ यात्रियों के लिए बल का प्रयोग किया है। इसके साथ ही इंडिगो के कर्मचारियों ने यात्रियों को धमकी भी दी है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 30 दिसंबर 2017 का है। वहीं  इस घटना का खुलासा जब हुआ जब एक यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो फेसबुक पर अपलोड की।

इंडिगो में सवार यात्री और महाराष्ट्र में एख निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रसाद नंदुरकर ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इंडिगो के खिलाफ अपनी नराजगी जाहिर की। नंदुरकर ने इंडिगो के खिलाफ अपना गुस्सा उतारते हुए लिखा कि ”इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों ने यात्रियों को धमकी दी कि वे विमान से उतर जाएं, अन्यथा उन्हें वह पटना सीआईएसएफ के माध्यम से घसीटकर बाहर निकलवाएंगे।” नंदुरकर का आरोप है कि एयरलाइंस कंपनी ने पहले यात्रियों को विमान में सवार होने दिया फिर उड़ान को रद्द कर दिया।

वहीं इस मामले पर सफाई देते हुए इंडिगो कंपनी ने कहा कि 30 दिसंबर को मौसम खराब होने और विजिबिलिटी कम होने के कारण यात्रा को रद्द किया गया था। आगे कहा कि  30 दिसंबर को 20 यात्रियों को छोड़कर सभी यात्रियों से उसके कर्मचारियों के साथ सहयोग बनाए रखने के लिए नम्रतापूर्वक अनुरोध किया गया और सभी को बाहर निकाला गया।

गौरतलब है कि इंडिगो एयरलाइंस पर इस तरह के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। इससे पहले कंपनी पर कर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार करने का आरोप लगा था, जिसके बाद कंपनी को संसदीय समिति की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। वहीं तीन महीने पहले इस एयरलाइंस के कर्मचारियों ने दिल्ली हवाईअड्डे पर एक यात्री के साथ मारपीट भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here