कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री सीएम बीएस येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) को बड़ा झटका लगा है। उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। इस सदमे से सीएम बहुत दुखी हैं। उनकी 30 साल की डॉक्टर नातिन की लाश बेंगलुरु के एक फ्लैट में फांसी के फंदे से लटकी मिली है। बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या नीरज (Soundarya Neeraj) की उम्र 30 साल थी और वे डॉक्टर थीं। इसमें सुसाइड का शक जताया जा रहा है। सौंदर्या की अभी दो साल पहले ही शादी हुई थी। वे चार माह के बच्चे की मां थीं। उम्मीद जताई जा रही थी कि बच्चें के साथ उनके घर में और खुशियां आएंगी लेकिन 28 जनवरी की सुबह एक बुरी रोशनी के साथ हुई।
B. S. Yediyurappa की Granddaughter Depression में थी?

फिलहाल के लिए उनके शव को ऑटोप्सी के लिए बेंगलुरु के बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल लेकर जाया गया है। मिली खबर के अनुसार वे गर्भावस्था के बाद होने वाले डिप्रेशन से गुजर रहीं थीं। सौंदर्या की शादी अभी दो साल पहले ही हुई थी। दोनों पति -पत्नी के बीच कोई लड़ाई झगड़े वाली बात नहीं थी। पर गर्भधारण करने के बाद से ही सौंदर्या मानषिक तौर पर परेशान चल रहीं थी, जिसके कारण कई बार पूर्व सीएम उन्हें अपने साथ भी लेकर आए थे ताकि उनका मन खुश रहे। पर किसी को नहीं पता था कि सौंदर्या इतना बड़ा कदम उठा लेंगी।
सौंदर्या नीरज बीएस येदियुरप्पा की बड़ी बेटी पद्मा की बेटी थीं। इस घटना पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सौंदर्या गर्भावस्था के बाद होने वाले डिप्रेशन से पीड़ित थीं। उन्होंने कहा कि सौंदर्या की मौत में कुछ भी संदिग्ध नहीं है। उनके मानषिक संतुलन के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी थी।
B. S. Yediyurappa सदमे में हैं- Araga Jnanendra
अरागा ज्ञानेंद्र ने मीडिया को बताया कि सौंदर्या की मौत से सीएम का परिवार काफी दुखी है। घटना से येदियुरप्पा को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था। दोनों बहुत हंसी खुशी से रहते थे। पुलिस को संदेह है कि सौंदर्या ने आत्महत्या की है। पर सच्चाई तो Postmortem रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही आएगी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें:
- Akhilesh Yadav का आरोप, हेलीकॉप्टर को केंद्र ने Delhi में रोका, 1 बजे Muzaffarnagar में करने वाले थे प्रेस वार्ता
- Hamid Ansari को Asaduddin Owaisi ने बताया देशभक्त, मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी