केरल में विचारधारा की लड़ाई दिन प्रति दिन बद से बदतर होती जा रही है और इसमें दोनों तरफ के साधारण कार्यकर्ता पीसते हुए नजर आ रहे हैं। ताजा हुए एक घटनाक्रम में केरल के कन्नूर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता पी एम के परवीन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।

यह हमला मास्क पहने कुछ लोगों ने किया जब वह देर शाम बाइक से अपने घर जा रहे थे। हमलावरों ने तेज धार वाले हथियार से भाजपा कार्यकर्ता पर हमला किया था। भाजपा और आरएसएस ने इस हमले के लिए सीपीएम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

आरएसएस कार्यकर्ता की हालत गंभीर है और उसे कोझीकोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि कन्नूर में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। यहां लगातार दोनों विरोधी विचारधारा के लोग आपस में खूनी संघर्ष करते रहते हैं।

Rss worker

वहीं केरल के नीलेश्वरम शहर में भी सीपीएम के कार्यकर्ताओं पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले करने का आरोप लगा है। यहां के भाजपा जिला सचिव श्रीकांत ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता जनसुरक्षा यात्रा कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 66 के नीलेश्वरम बाजार में पार्टी का झंडा लगाने का काम कर रहे थे। इसी बीच राज्य के सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के करीब 20 कार्यकर्ताओं ने आकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से मारा पीटा गया, जिससे पार्टी के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले इसी महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसुरक्षा यात्रा के तैयारियों के दौरान भी तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here