Atal Tunnel: World Book Of Records ने अटल सुरंग को आधिकारिक तौर पर ’10 हजार फीट’ से ऊपर दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग के रूप में प्रमाणित किया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अटल सुरंग को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग का दर्जा मिला है। बता दें कि सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल Rajeev Chaudhari को BRO(Border Roads Organisation) की इस उपलब्धि के लिए पुरस्कार भी दिया गया।

Atal Tunnel: 3 अक्टूबर 2020 को पीएम मोदी द्वारा किया गया उद्घाटन
अटल सुरंग 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित विश्व की सबसे लंबी सुरंग है। बता दें कि यह टनल मनाली को लेह से जोड़ती है। इस सुरंग द्वारा मनाली और लेह के बीच की दूरी को 46 किलोमीटर में तय किया जा सकता है। यह यात्रा के समय को भी 4 से 5 घंटे तक कम कर देती है। यह 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग है, यह मनाली को पूरे साल लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसका उद्घाटन 3 अक्टूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। अक्टूबर 2020 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इसे जनता के लिए खोल दिए जाने के बाद यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है।

संबंधित खबरें:
- अटल जी के सपनों के अटल टनल को पीएम मोदी को ने किया देश को किया समर्पित, दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बदलेगी इलाके की तस्वीर
- PM Modi : हिमाचल के मंडी से प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, “विलंब की विचारधारा वालों ने, हिमाचल के लोगों को दशकों का इंतजार करवाया”
- King Fahd है दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, Jewar का होगा चौथा स्थान; जानें डिटेल