बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने विवादित बयान और ट्वीट को लेकर एक्ट्रेस खबरों में बनी रहती हैं। एक बार फिर स्वरा ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। लोग उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर #ArrestSwaraBhaskar अभियान चल रहा है।
दरअसल अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने तालिबानी आंतकियों की तुलना हिंदुत्व से कर दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर भड़क गए हैं। स्वरा को अपने ट्वीट के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें लगातार गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबन के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।
स्वरा के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर उन्हें अफगानिस्तान जाने की सलाह दे रहें हैं।
बता दें कि, पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। सोमवार की सुबह जब वहां सूरज उदय हुआ तो पूरे देश पर तालिबान की हुकूमत थी। देश में सूरज पहले की तरह उगता है और डूब भी जाता है लेकिन वहां की जनता की जिंदगी से रौशनी खत्म हो गई है। महिलाओं को गुलामी के दलल में धकेल दिया गया है। सत्ता हस्तांतरण होते ही उनके अधिकारों को खत्म कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:
स्वरा के पोस्टर को देख यूजर्स ने किया अमेजॉन को अनइन्स्टॉल
कठुआ गैंगरेप का विरोध जताने वाली करीना-सोनम और स्वरा ने कास्टिंग काउच पर साधी चुप्पी, उठे सवाल