APN News Live Updates: NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार Jagdeep Dhankhar ने किया नामांकन, PM मोदी समेत कई भाजपा नेता रहे मौजूद, पढ़ें 18 जुलाई की सभी बड़ी खबरें…

0
203
APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: NDA की तरफ उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जगदीप धनखड़ के नाम का ऐलान किया गया है। आज जगदीप धनखड़ ने पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेता मौजूद हैं।

Delhi News: सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों पर चलाई गोली, दो की मौके पर मौत, एक घायल

Delhi News: सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों पर चलाई गोली, दो की मौके पर मौत, एक घायल

Delhi News: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में सिक्किम पुलिस के एक जवान ने बेहद शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है। दरअसल, इस पुलिसकर्मी ने अपने ही तीन साथियों को गोली मार दी जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: बड़ा हादसा, इंदौर से पुणे जा रही बस नर्मदा नदी में गिरी, 12 लोगों के मौत की खबर!

MP Bus Accident: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा! 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी मे गिरी, दर्जन भर शव बरामद
MP Bus Accident: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा! 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी मे गिरी, दर्जन भर शव बरामद

APN News Live Updates: मध्य प्रदेश से आज बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिर गई। दुर्घटना खलघाट में बने नर्मदा पुल की बताई जा रही है। महाराष्ट्र रोडवेज की बस इंदौर से पुणे जा रही थी। हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है वहीं 15 यात्रियों को बचाया गया है।

APN News Live Updates: राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट

Presidential Election Live Updates
Presidential Election Live Updates

Presidential Election Live Updates: देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलने वाली है। राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में मतदान हो रहा है। पढ़ें विस्तार से..

Oskar Sala के 112वें जन्मदिन को गूगल ने बनाया खास, Google Doodle बनाकर किया सम्मानित

Oskar Sala के 112वें जन्मदिन को गूगल ने बनाया खास, Google Doodle बनाकर किया सम्मानित
APN News Live Updates

Oskar Sala: गूगल (Google) ने ऑस्कर साला (Oscar Sala) के 112वें जन्मदिन के मौके पर उनका गूगल डूडल (Google Doodle) बनाया है। अगर आप भी गाने सुनना पसंद करते हैं तो आपको ऑस्कर साला को निश्चित तौर पर जानना चाहिए। ऑस्कर साला को इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक की दुनिया का आविष्‍कारक माना जाता है जो मिक्स्चर ट्रौटोनियम के जनक रहे हैं। पढ़ें विस्तार से..

पेज अपडेट जारी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here