APN News Live Update: Lata Mangeshkar के सम्मान में डाक टिकट जारी करेगा केंद्र, पढ़ें 8 फरवरी की सभी बड़ी खबरें…

0
308
Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

APN News Live Update: Lata Mangeshkar: केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के सम्मान में डाक टिकट जारी किया जाएगा। इस बाबत केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी। वहीं, बीजेपी सांसद मनोज कोटक का कहना है कि जहां उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकारें लता मंगेशकर और उनकी विरासत को सम्मानित करने का काम कर रही हैं वहीं ऐसा क्या है जो महाराष्ट्र सरकार को रोके हुए है? महाराष्ट्र सरकार को किसका डर सता रहा है? क्या वीर सावरकर के साथ लता मंगेशकर के संबंध के चलते महाराष्ट्र सरकार ऐसा करने से बच रही है? पढ़ें विस्तार से…

Arunachal Pradesh: हिमस्खलन में फंसकर लापता हुए सेना के सभी 7 जवान मृत पाए गए

See the source image

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में रविवार को हिमस्खलन में फंसकर लापता हुए सेना के सभी सात जवान मृत पाए गए हैं। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि शवों को निकटतम आर्मी फैसेलिटी में वापस लाया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि सात भारतीय सेना के जवान, जो एक गश्ती दल का हिस्सा थे, 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था। पढ़ें विस्तार से…

Karnataka Hijab Controversy के बीच राज्‍य में 3 दिनों के लिए सभी शिक्षण संस्‍थान किए गए बंद, सीएम की शांति बनाए रखने की अपील

Karnataka Hijab Controversy

Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक में कक्षा में Hijab पहनना का विवाद शांत नहीं हो रहा है और यह मामला लगातार बढ़ते जा रहा है। मंगलवार को हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री Basavaraj Bommai ने राज्य में अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। पढ़ें विस्तार से…

UP Election 2022: SP ने जारी किया घोषणा पत्र, Akhilesh Yadav ने किए हैं ये 14 बड़े वादे

UP Election 2022 SP released manifesto

UP Election 2022: Akhilesh Yadav की Samajwadi Party उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने के लिए इस बार पूरा जोर लगा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने RLD, SBSP समेत कई छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। चुनाव के मद्देनजर Akhilesh Yadav लगातार योगी सरकार के कार्यकाल पर निशाना साध रहे हैं और सरकार बनाने के लिए लोगों से बड़े-बडे़ वादे कर रहे हैं। आगामी यूपी चुनाव के लिए मंगलवार को सपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। पढ़ें विस्तार से…

UP Election 2022: यूपी में BJP ने अपना संकल्प पत्र किया जारी, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ा वादा

UP Election 2022
UP Election 2022

APN News Live Update: 5 राज्यों समेत उत्तर प्रदेश में भी कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। राज्‍य की सत्ता में एक बार फिर वापसी करने के लिए BJP पूरा जोर लगा रही है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। यूपी के घोषणा पत्र को बीजेपी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया है।

बात दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना यह चुनावी घोषणा पत्र जनता की राय लेकर बनाया है। इसके लिए अकाक्षां पेटी तैयार की गई थी और आम जनता से सुझाव मांगे गए थे। लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी करने के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना, डॉ दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।…पूरी खबर यहां पढ़ें

Goa Election 2022: केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने जारी किया BJP का संकल्‍प पत्र, 3 एलपीजी सिलेंडर देने का किया वादा

Goa Election 2022 BJP's manifesto

Goa Election 2022: 5 राज्यों समेत गोवा में भी कुछ दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। राज्‍य की सत्ता में एक बार फिर वापसी करने के लिए BJP पूरा जोर लगा रही है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपना संकल्‍प पत्र जारी कर दिया है। बीजपी ने जब अपना Manifesto जारी किया तब उस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), सह प्रभारी जी किशन रेड्डी, गोवा बीजेपी के अध्‍यक्ष सदानंद शेट तावडे और कई अन्‍य बड़े नेता मौजूद थे। बता दें कि गोवा में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होगा। पढ़ें विस्तार से…

राज्यसभा में बोले PM Modi, ”कुछ लोगों का मानना है कि भारत का जन्म 1947 में हुआ था

PM Modi
PM Modi

APN News Live Update: PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा को संबोधित किया। पीएम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 एक महामारी है, मानव जाति ने पिछले 100 वर्षों में ऐसा संकट कभी नहीं देखा था। यह संकट अपना रूप बदलता है और लोगों के लिए परेशानी पैदा करता है, पूरा देश और दुनिया इसके खिलाफ लड़ रही है। जब कोविड-19 की शुरुआत हुई थी, तब चर्चा हो रही थी कि भारत का क्या होगा। इस बात पर भी चर्चा हुई कि भारत की वजह से दुनिया पर क्या असर पड़ेगा लेकिन देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छाशक्ति और अनुशासन के कारण भारत के प्रयासों की दुनिया भर में सराहना हो रही है।…. पूरी खबर यहां पढ़ें

आजम खां को Supreme Court से नहीं मिली राहत, अंतरिम जमानत देने से इंकार, कोर्ट ने केस वापस Allahabad HC के पास भेजा

Azam Khan

समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद आजम खां के लिए मंगलवार का दिन मायूसी भरा रहा। उन्‍हें सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आजम को अंतरिम जमानत देने से इंकार कर दिया। यही नहीं मामले को अब इलाहाबाद हाई कोर्ट के पास भेज दिया गया है। पढ़ें विस्तार से…

KFC ने Kashmir पर पोस्‍ट के बाद मांगी देश से माफी, कहा, हम भारतीयों की गर्व के साथ करते हैं सेवा

KFC
KFC

APN News Live Update: मशहूर क्विक रेस्तरां सर्विस (QRS) श्रृंखला केएफसी (KFC) ने सोशल मीडिया पर कश्मीर संबंधी विवादास्‍पद पोस्ट को लेकर लोगों की कड़ी नाराजगी के बाद सोमवार को माफी मांगी। केएफसी की पाकिस्‍तानी फ्रेंचाइजी की ओर से सोशल मीडिया पर डाले गए एक पोस्‍ट में कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन किया गया था। केएफसी की पाकिस्तान फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन करते हुए कंपनी के पोस्ट में लिखा था “कश्मीर कश्मीरियों का है” । इस घटना के लाइमलाइट में आते ही इसकी आलोचना की गई। वैश्विक कंपनियों की ओर से जारी बयान के बाद अभी तक भारत सरकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है…पूरी खबर यहां पढ़ें

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here