बिहार राजद और कांग्रेस के बीच टूटा गठबंधन। राजद ने कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती और तारापुर से अरुण कुमार साह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने भी दोनों ही जगहों पर उम्मीदवार उतारने की बात कही है। 2010 विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा जब राजद और कांग्रेस अलग-अलग मैदान में उतरेंगे।
NCB ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को किया गिरफ्तार, शाम 7 बजे कोर्ट में पेशी
एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आर्यन खान की एनसीबी जेजे अस्पातल में मेडिकल जांच करा रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। आर्यन खान के साथ तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि यह तीनों लोग भी नामी हस्ती हैं। मीडिया में प्रसारित खबरों के अनुसार इस पार्टी में शामलि लोग अपने पॉकेट, पैंट और शरीर के अन्य हिस्सों में ड्रग्स छिपा कर लेकर गए थे। पढ़ें विस्तार से…
चुनाव हारने के बाद बोली बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल- मैं हूं मैन ऑफ द मैच
West Bengal Bypoll Results 2021 : चुनाव नतीजों के बाद भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि भले ही ममता बनर्जी ने यह चुनाव जीतीं हैं लेकिन इस खेल की मैन ऑफ द मैच मैं हूं। क्योंकि ममता बनर्जी के गढ़ में जाकर चुनाव लड़ा और 25,000 से ज़्यादा मत मिले हैं…उनके उपाध्यक्ष कैमरे पर फर्जी वोटरों को बूथ में घुसाते हुए दिखाई दिए थे। पढ़ें विस्तार से…
मुंबई में क्रूज शिप में चल रही रेव पार्टी पर NCB का छापा, कई हिरासत में
ड्रग्स के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर छापेमारी कर कम से कम 10 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता के बेटे को भी पकड़ा गया है। एजेंसी को इस बात की जानकारी मिली थी कि मुंबई से गोवा (Mumbai To Goa) जाने वाले शिप में ड्रग पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। यहां पढ़े पूरी खबर
Bigg Boss 15: धमाकेदार अंदाज में शुरु हुई बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर
Bigg Boss 15: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर (Grand Premiere) शुरू हो गया है। सलमान खान ही बिग बॉस के 15वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इसमें बिग बॉस ओटीटी के प्रतीक सहजपाल, निशांत भट और शमिता शेट्टी शामिल हैं। ‘बिग बॉस 15’ में इस बार जितने भी कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं, उन सभी ने एक साथ परफॉर्मेंस दी है। अकासा सिंह के बाद बिग बॉस में करण कुंद्रा आते है। उसके बाद सलमान खान उनसे कुछ सवाल करते हैं। यहां पढ़े पूरी खबर
Sharad Pawar ने की Nitin Gadkari की तारीफ
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (National Congress Party) के मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar) ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सिखाया कि कैसे सत्ता का सही उपयोग किया जाता है। एक दूसरे पर तीखी टिप्पणी करने वाले नेता आज एक दूसरे की तारीफ कर रहे हैं। राजनीति की दुनिया में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। यहां पढ़े पूरी खबर
Leh Ladakh में फहराया गया विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा
तिरंगा (Tiranga) देश की आन, बान और शान है। इस तिरंगे का मान बढ़ाते हैं भारत के वीर जवान। भारत के वीर जवानों ने एक बार फिर इतिहास रचा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of Nation Mahatma Gandhi) की जयंती के अवसर पर केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख के लेह (Leh Ladakh) में खादी (Khadi) से निर्मित 225 फुट लंबा, 150 फुट चौड़ा और 1400 किलो भार का विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा लहराया गया है। पूरी स्टोरी यहां पढ़े
महानगरपालिका चुनाव में वोटिंग के लिए पहुंची PM मोदी की मां
गुजरात (Gujarat) के गांधीनगर में महानगरपालिका चुनाव (Municipal Elections, Gandhinagar) के लिए रविवार को वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। यहां वोट देने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी (Hiraben Modi) भी पहुंचीं। शहर के रायसान इलाके में स्थित मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंची हीराबेन के साथ महिला कार्यकर्ताओं की एक टीम भी थी, 100 वर्षीय हीराबेन मोदी की टीम अंदर ले गई और उन्होंने वोट डाला। यहां पढ़े पूरी स्टोरी
एनसीबी की हिरासत में बेटे Aryan Khan, SRK कहां हैं?
Mumbai Cruise Ship Raid: अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का कहना है कि मुंबई क्रूज शिप रेड (Mumbai Cruise Ship Raid) मामले में दो महिलाओं सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए आठ लोगों में आर्यन खान (Aryan Khan) का नाम भी शामिल है। फिलहाल एजेंसी आर्यन खान से पूछताछ कर रही है और उनका मोबाइल खंगाल रही है। वहीं, सूत्रों ने बताया है कि अभिनेता शाहरुख खान अभी दुबई में हैं। पूरी स्टोरी यहां पढ़े