“बेगुसराय पर नीतीश मौन, अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय गहलोत ने अपने ही मंत्री को किया बर्खास्त”, अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान और बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अफराधों को लेकर आज (22 जुलाई) को बीजेपी हेडक्वार्टर में...

0
73
Anurag Thakur Press Conference
Anurag Thakur

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान और बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अफराधों को लेकर आज (22 जुलाई) को बीजेपी हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होनें सीएम अशोक गहलोत पर पलटवार कर उनसे इस्तीफा मांगा। ठाकुर ने कहा, “राजस्थान सरकार को महिला-महिला में भेद नहीं करना चाहिए, उन्होंने कहा कि क्या राजस्थान में अपराध के लिए अशोक गहलोत जी अपने पद से इस्तीफा देंगे।”

इसके अलावा उन्होंने बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचारों पर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी 10 लाख से ज्यादा घटनाएं दर्ज हुईं। यहां एक मंत्री ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछा तो उसे बर्खास्त कर दिया गया। राज्य में अब अराजकता का माहौल है।

FotoJet 2023 07 22T142338.872
Anurag Thakur Press Conference

Anurag Thakur: महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर-1

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में नंबर एक पर है। पिछले चार साल में यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के 1.09 लाख मामले हुए हैं। भारत रेप के 22 फीसदी मामले अकेले राजस्थान से सामने आए हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रावाई करने के बजाय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया, जो महिलाओं के खिलाफ अपराध पर आवाज उठा रहे थे।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेगूसराय में जो हुआ वह हमारे सामने है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला।”

Anurag Thakur: प्रियंका गांधी राजस्थान पर चुप क्यों हैं?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं मगर राजस्थान पर चुप रह सकती हूं। उन्होंने कहा कि दौसा में रेप और हत्या, उदयपुर में दुष्कर्म कर 8 टुकड़े करके फेंक दिया जाता है, जोधपुर में मुख्यमंत्री के गृह जिला में रेप होता है तो लड़की हैं लड़ सकती हूं कहने वाले कहा गए? उन्होंने कहा कि एक मंत्री जिन्होंने हिम्मत करके कुछ कहा उसको राहुल और सोनिया जी के इशारे पर पद से ही हटा दिया। आपके मंत्री धालीवाल कहते हैं कि राजस्थान में रेप इसलिए हो जा रहा है क्योंकि ये वीरों की भूमि है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here