Akshya Tritiya 2022 : अक्षय शब्द का अर्थ होता है जिसका क्षय न हो, बात जब अक्षय तृतीया की हो तो इस शब्द का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। बैसाख मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली अक्षय तृतीया पर इस बार अदभुद संयोग बन रहा है।इस वर्ष को 3 मई 22 के मंगलवार के दिन अक्षय तृतीया पड़ रही है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
ये ऐसा दिन होता है जिसमें बिना किसी पंडित अथवा ज्योतिषियों से पूछे बिना विवाह एवं अन्य संस्कार किए जा सकते हैं। अक्षय तृतीया पर बन रहे अबूझ मुहूर्त का काफी महत्व है।
इस दिन सभी ग्रहों के दोष भी समाप्त हो जाते हैं, इसीलिए इसे महामुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही अक्षय तृतीया खास जानी जाती है सोने की खरीदारी के लिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना काफी फलदायी और शुभ होता है।

Akshya Tritiya 2022: भगवान परशुराम का है अवतरण दिवस

हमारी सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया को अत्यधिक महत्व दिया जाता है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार इस दिन रामायण-महाभारत की कई घटनाएं हुई थीं। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जन्म भी इसी दिन हुआ था।
इसके साथ ही मां गंगा जी का धरती पर अवतरण, मां अन्नपूर्णा का जन्म, श्री कृष्ण द्वारा द्रौपदी को चीरहरण में बचाने और इसी दिन कुबेर को खजाना मिला था। कृष्ण और सुदामा का मिलन भी अक्षय तृतीया पर हुआ था।
ब्रह्माजी के पुत्र अक्षय कुमार का अवतार और इस दिन प्रसिद्ध तीर्थ बद्री नारायण के कपाट खोले जाते हैं। वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्री विग्रह के चरण देखे जाते हैं, नहीं तो पैर साल भर कपड़ों से ढके रहते हैं।
इसी दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हो गया था। अक्षय तृतीया अपने आप में एक स्वयंसिद्ध मुहूर्त है, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत इस दिन से की जा सकती है।

यहां जानें सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Akshya Tritiya 2022: 3 मई 2022 को सुबह 5.19 बजे तृतीया तिथि लग जाएगी जोकि 4 मई की सुबह 7.30 बजे तक रहेगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र होने के कारण अक्षसय तृतीया शोभन मुहूर्त पर मनाई जाएगी। शुभ योग में अक्षय तृतीया मनाने का संयोग 30 वर्ष बाद पड़ा है।इसके साथ ही 50 वर्ष बाद ग्रहों की स्थिति बेहतर होने के कारण आपके जो भी काम रूके हुए हैं आप इस दिन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
- Chaitra Navratri 2022: इन नवरात्र Sugar पेशेंट व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी दिक्कत
- Sapna Chaudhary का गाना सुनते ही ऐसा क्या हुआ इस शख्स के साथ, सबके उड़ा डाले होश, वीडियो Social Media पर जमकर हो रहा Viral