बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट राम सेतु को लेकर काफी एक्टिव है। यही कारण है कि, वे फैंस से फिल्म से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी साझा करते रहते हैं। फिल्म राम सेतु को लेकर अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिर एक तस्वीर को साझा किया है। साथ ही अक्षय ने सोशल मीडिया यूजर से पूछा कि, मैं कैसा लग रहा हूं। पोस्ट के जरिए अक्षय ने बताया कि, फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। बता दें कि, राम सेतु की शूटिंग उत्तर प्रदेश में हो रही है।
अक्षय ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, मेरे लाइफ की सबसे खास फिल्मों में से एक के बनाने का सफर आज से शुरू होने जा रहा है। ये फिल्म मेरे लिए बहुत ही स्पेशल है। रामसेतु की शूटिंग शुरू! इसमें मैं एक पुरातत्वविद् का रोल निभा रहा हूं। लुक पर आपके विचार जानना चाहता हूं, जोकि मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
राम सेतु लुक में अक्षय सोशल मीडिया पर लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। इसमें वे बालों में दिख रहे हैं। उन्होंने आंखों पर चश्मा और गले में स्कार्फ बांधा हुआ है। फैन्स को अक्षय का ये अलग अंजाद बहुत ही पसंद आ रहा है। वो इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि, इस समय अक्षय उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर मेें हैं। अपनी टीम के साथ वे फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसकी पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश में होने वाली है। फिल्म में ताजमहल की जगह को भी शामिल किया गया है।
वहीं इससे पहले अक्षय ने फिल्म के मुहूर्त की एक फोटो शेयर की थी। जिसमें पूरा राम दरबार नजर आ रहा था। बता दें कि इस फिल्म के अलावा अक्षय बेलबॉटम, अतरंगी रे, रक्षाबंधन, प्रथ्वीराज और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।