महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली सेना भर्ती की परीक्षा के हुए पेपर लीक में ठाणे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 21 लोगों को नागपुर, पुणे और पणजी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए लोगों में रिटायर्ड सेना अधिकारी और सीनियर अर्धसैनिक बल के अधिकारी शामिल हैं। यह ऑपरेशन ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच ने चलाया था और पेपर लीक होने का खुलासा भी ठाणे पुलिस ने किया था।

भर्ती परीक्षा सिपाही ( जनरल डयूटी, क्लर्क और ट्रेडमेन) के लिए होनी थी। जिसमें योग्यता 8वीं से 12वीं तक होनी जरूरी थी। इसमें पूणे से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें खड़की केंद्र का एक लांस नायक और सतारा जिले के पलटन का सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करवाने वाले प्राइवेट अकेंडमी का डायरेक्टर भी शामिल था जबकि नागपुर से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 1 आदमी नागपुर के काटोल तहसील का रहने वाला था। गोवा से गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक बीएसएफ का जवान भी था। इन सबके अलावा भी ड्राइवर और एजेंट्स प्रश्नपत्र लीक करने मे शामिल थे जो मुख्य संदिग्धों की मदद कर रहे थे।

21 arrested in army recruitment paper leak caseसूत्रों के मुताबिक आर्मी रिक्रूटमेंट बोर्ड ने भी इस बात की पुष्टि की थी जो पेपर लीक हुआ था वह परीक्षा में आए पेपर से मेल खाता था। पेपर की सारी जानकारी फोन पर मेसेंज के द्वारा दी जा रही थी। लीक प्रश्नपत्र का फायदा उठाने वालों की संख्या करीबन 210 बताई जा रही है, जिन्हें पुणे के एक मैरिज हॉल से पकडा गया। वह वहां पेपर में आए प्रश्न के उत्तर जानने के लिए एकत्रित हुए थे हालांकि उन्हें पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। जांच में जुटी टीम का मानना है कि इस पूरे मामले में संगठित रैकिट का हाथ हो सकता है।

माना जा रहा है की इस रैकिट में ऐसे लोग भी शामिल हो सकते हैं जो आर्मी में नौकरी के लिए कोचिंग सेंटर चलाते हैं या अंदर के कुछ लोग जो परिक्षा लेने या प्रश्नपत्र बनाने वाले हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here