Zika Virus: कर्नाटक में जीका वायरस का पहला केस समाने आने के हड़कंप मच गया है। जहां पांच साल की बच्ची में जीका वायरस की पुष्टि की गई है। इस मामले ने सरकार कि चिंता को बढ़ा दिया है। बता दें कि पुणे के बाद कर्नाटक में जीका वायरस का केस मिला है। बता दें कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने सोमवार को कहा कि रायचूर जिले की पांच वर्षीय एक लड़की में इस वायरस की पुष्टि हुई है। राज्य में यह जीका वायरस का पहला मामला है।
हालांकि, मंत्री ने कहा कि यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार सारे जरूरी उपाय कर रही है। राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी करेगा।

Zika Virus: 3 सैंपल की जांच में एक मिला पॉजिटिव
स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर ने कहा कि हमें पुणे लैब से जो रिपोर्ट मिली है, उसमें जीका वायरस की पुष्टि की गई है। यहां से 3 सैंपल 5 दिसंबर को भेजा गया था। इसमें 2 सैंपल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है और पॉजिटिव। उन्होंने बताया कि जो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वो पांच साल की बच्ची की है। बच्ची को फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।
Zika Virus: राज्य में तैयारियां पूरी
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कर्नाटक सरकार पूरी सावधानी बरत रही है। रायचूर और पड़ोसी जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अस्पताल में संदिग्ध संक्रमण के मामले पाए जाने पर जीका वायरस परीक्षण के लिए नमूने भेजने के लिए भी कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, जिस बच्ची में इस वायरस की पुष्टि की गई है, उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। अभी तक राज्य में केवल एक ही केस है। बता दें कि इससे कुछ महीने पहले जीका वायरस के मामले केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पाए गए थे।
Zika Virus: कैसे फैलता है जीका वायरस?
जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाली एक बीमारी है। ये बीमारी एडीज मच्छर के काटने से ही फैलता है। ये मच्छर दिन के समय ही ज्यादा एक्टिव होते हैं। इस वायरस से होने वाला संक्रमण खतरनाक होता है और मरीज के अस्पताल में भर्ती होने की नौबत तक आ जाती है।
यह भी पढ़ें:
- बढ़ते प्रदूषण और घुटती सांसों के बीच बच्चों का रखें खास ध्यान, जानिए Nebulizer का कब और कैसे करें इस्तेमाल?
- Measles Outbreak: मुंबई में बढ़ता खसरे का प्रकोप! एक दिन में मिले 33 नए संक्रमित बच्चे, अब तक 15 की मौत