
Leukoplakia: क्या आपके भी जीभ पर या गाल के अंदर सफेद मोटी परत जम जाती है। जिसे आप आसानी से अपने मुंह से हटा नहीं पाते हैं। अगर हां तो आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि ये एक गंभीर बीमारी की ओर इशारा है। मेडिकल भाषा में इसे ल्यूकोप्लाकिया कहा जाता है। अगर समय पर इस बीमारी का इलाज न किया जाए तो ये कैंसर का रूप ले सकती है। तो आइए जानते हैं ल्यूकोप्लाकिया होने के कारण, इसके लक्षण और बचाव के टिप्स।
ल्यूकोप्लाकिया एक ऐसी बीमारी है जो ओरल कैसर का कारण बन सकती है। इस बीमारी में मुंह के अंदर जीभ और गालों पर सफेद परत जम जाती है। सफेद रंग के दानेदार दाग बनने लगते हैं। जिसे हटाना मुश्किल होता है। यह बीमारी विशेष रूप से धूम्रपान और तंबाकू का इस्तेमाल करने से होता है। हालांकि, जो लोग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं उन्हें ल्यूकोप्लाकिया का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

क्या है Leukoplakia?
वहीं, अगर तंबाकू का सेवन लगातर किया जाए तो ये और भी गंभीर रूप ले सकता है। इस बीमारी की चपेट में वो लोग ज्यादा आते हैं जिनका इम्यून सिस्टम पहले से कमजोर होता है। मामूली लक्षणों में इसमे दर्द नहीं होता है लेकिन जब समस्या बढ़ जाती है तो दर्द बहुत अधिक बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए स्मोकिंग और शराब छोड़ने की सलाह दी जाती है।
आपको बता दें कि सफेद दाग के साथ जब लाल निशान दिखाई दें तो उस जगह कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे निशानों वाे ल्यूकोप्लाकिया को स्पेकल्ड ल्यूकोप्लाकिया कहा जाता है। अगर आपके मुंह में लगातार परिवर्तन होते हैं तो डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

Leukoplakia के क्या है लक्षण
- मुंह में सफेद या ग्रे रंग की मोटी परत का जम जाना यह शुरूआती संकेत है।
- कठोर और उठी हुई सतह का दिखना।
- रेड स्पॉट का होना भी एक संकेत माना जाता है।
- दानेदार सतह हो जाना।
Leukoplakia बीमारी से बचने के टिप्स
- अगर आप तंबाकू, खैनी, बीड़ी, सिगरेट आदी का सेवन करते हैं तो इन उत्पादों को जल्द से जल्द छोड़ दें।
- शराब का सेवन बिलकुल भी न करें, ये स्थिति को और बिगाड़ सकती है।
- डॉक्टर से नियमित चेकअप कराते रहें।
- कैंसर विकसित होने का जोखिम पैदा करने वाले पैच को हटाने के लिए सर्जिकल हेल्प की आवश्यक हो सकती है।
- इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- पालक और गाजर जैसे एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ खाएं, एंटीऑक्सिडेंट जलन पैदा करने वाले पैच को निष्क्रिय करने में मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़े…
- High Heels पहनने में होती है दिक्कत, इन टिप्स की मदद से जानिए कैसे कैरी कर सकतीं हैं हील्स
- 31 मई को ही क्यों मनाया जाता है World No Tobacco Day?, जानें इससे जुड़ा दिलचस्प इतिहास, महत्व और थीम
- गाय-भैंस का दूध पीकर हो गए हैं बोर तो जरूर आजमाएं इन फ्लेवर्स के Milk, सेहत और स्वाद में नहीं होगी कमी