
Monkeypox Case Update: देश में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केरल के बाद दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने लगे हैं। बुधवार को दिल्ली में 31 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। ताजा अपडेट के मुताबिक देश में अब तक कुल 9 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। हालांकि आपको बता दें, दिल्ली के पहले संक्रमित मरीज को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Monkeypox Case Update: देश में मंकीपॉक्स से पहली महिला संक्रमित
जानकारी के मुताबिक देश में मिले सभी मामलों में यह पहली संक्रमित नाइजीरियाई महिला है। सूत्रों के मुताबिक पहले महिला को बुखार और त्वचा पर लाल बड़े दाने होने लगे थे, इसके बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके सैंपल को टेस्टिंग के लिए भेजा गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है इनका विदेश यात्रा का भी कोई रिकॉर्ड नहीं है।

एक मरीज की हो चुकी है मौत
भारत में 1 अगस्त को मंकीपॉक्स से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है। यह मौत केरल के 22 वर्षीय युवक की हुई थी। इस युवक के UAE यात्रा का रिकॉर्ड था। जब यह वापस लौटा तो इसमें लक्षण दिखने लगे थे जिसके बाद सैंपल की टेस्टिंग करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया गया है कि 30 जुलाई को इस युवक ने दम तोड़ दिया। इससे पहले केरल में मंकीपॉक्स के तीन मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।
संबंधित खबरें:
- Health News: Covid, MonkeyPox और अब पशुओं में ‘लंपी’ से मचा हड़कंप! सरकार ने किया Alert!
- भारत में डराने लगा Monkeypox, केरल और दिल्ली से सामने आए नए मामले
- Health News: स्तनपान करने में बिहार के बच्चे अव्वल, UP और Jharkhand पीछे