Mango Chia Pudding: गर्मियों के मौसम में आम खाना सबको ही पसंद होता है। शायद ही कोई होगा जिसे आम न पसंद हो। गर्मियों में आम खाने का मजा भी दौगुना होता है। बच्चे हो या बड़ें सभी लोगों को आम काफी पंसद होता है। इसे कई तरह से खाया जाता है कुछ लोग इसे काट कर खाते हैं तो कई लोग इसका शेक बनाकर पीते हैं। इसके अलावा भी आम को कई तरह से यूज कर डिशेज बनाई जा सकती हैं। इसकी आइस-क्रीम और कुल्फी भी बनाई जाती है। इस मौसम में लोग आम का भरपूर लुत्फ उठाते हैं।

आज हम आम से जुड़ी एक ऐसी स्पेशल ड्रिंक की बात करेंगे जो खाने में स्वादिष्ठ तो है साथ ही हेल्दी भी है। मैंगो चिया मिल्क गर्मी में बनाकर पीना काफी आसान है। चिया सीड्स, मिल्क और कई चीजों से मिलकर बनाया जाता है। आगर आप सुबह की शुरूआत इस ड्रिंक से करते हैं तो पूरा दिन आप एनर्जेटिक फील करते हैं। इस ड्रिंक को बनाना काफी सरल है।
Mango Chia Pudding: चिया मैंगो मिल्क बनाने की साम्रगी
- एक पका हुआ आम
- एक बड़ा चम्मच चिया सीड्स
- आधा गिलास दूध
- चीनी, गुड़ या शहद

Mango Chia Pudding: इस तरह करें तैयार
Mango Chia Pudding: चिया मैंगो मिल्क बनाने के लिए सबसे पहले आम लें और उसे अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद आम को छीलकर काट लेना है। आम काटने के बाद उसका गुदा निकाल लें। इसके बाद एक बाउल लें और उसमें चिया सीड्स डाल दें। इसके बाद आधा गिलास दूध डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को आधे घंटे तक रखें।
कुछ समय बाद चिया सीड्स जेली दूध में मिलकर जेली जैसा बन जाएगा। इसके बाद इसमें आम का गुदा मिक्स कर दें और मिक्सर में डालकर सबको अच्छे से पीस दें। इसे मीठा करने के चीनी, गुड़ या शहद स्वादानुसार मिला लें। स्मूद मिश्रण होने के बाद यह ड्रिंक तैयार हो जाएगा। आप इसमें थोड़ी सी बर्फ और ऊपर से चिया जेली से गार्निश करें। इस गर्मी के मौसम में टेस्टी और हेल्दी मैंगो चिया मिल्क का मजा लें।
संबंधित खबरें…
बैंक जाने से पहले जान लें 2000 के नोट की अदला-बदली के ये नियम, RBI ने बैंकों को दिए खास निर्देश