Healthy Lifestyle: काले चने में है भरपूर विटामिन, पढ़ें इसके पांच फायदे

0
663
Benefits of eating black gram
Benefits of eating black gram

Healthy Lifestyle: भारत में अधिकतर लोग काला चना खाना पसंद करते हैं। चना का छोला, चना का चाट या कई लोग इसको सलाद के रूप में खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये छोटा काला चना गुणों का खजाना है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और दूसरे मिनरल्स होते हैं। हालांकि चने का इस्तेमाल हर तरह से फायदेमंद है लेकिन अंकुरित काला चना खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसे डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं कि इसे खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

यहां देखें 5 फायदे

1. चना फाइबर से भरपूर होता है। इस लिहाज से ये पाचन क्रिया के लिए विशेष फायदेमंद होता है। रातभर भिगोकर रखे गए चने को खाने से कब्ज की समस्या में फायदा होता है। साथ ही जिस पानी में चने को भिगोया गया हो उस पानी को फेंकने के बजाय पीने से भी फायदा होगा।

2. चना खाने से ऊर्जा मि‍लती है। अगर आप चने को गुड़ के साथ लेते हैं तो ये और अधिक फायदा करेगा।

3. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

4. अगर आप एनिमिक हैं तो चने को अपनी आदत में शुमार कर लें। एनिमिया के मरीजों के लिए ये बहुत ही फायदेमंद होता है।

5. इसके साथ ही चने के पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर चमक आती है।

(डिस्केलमर: लेख में दी गई सलाह केवल सामान्य जानकारी है। ये एक्सपर्ट की राय नहीं है।

यह भी पढ़ें:

Healthy Lifestyle: यह हैं दूध में शहद मिलाकर पीने के चमत्कारी फायदे

Skin Care Tips : इन उपायों से अपनी शादी में लगें सबसे खूबसूरत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here