सर्दियों में खजूर ज्यादा खाने से होंगे नुकसान! डाइट प्लान में शामिल करने से पहले पढ़ लें ये खबर

0
109
Dates Harmful Effects
Dates Harmful Effects

Dates Harmful Effects: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। अब हर कोई अपने डाइट प्लान में बदलाव कर रहा है। सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखन के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करने के साथ-साथ व्यायाम करना भी जरूरी होता है। लेकिन जरूरी नहीं के आपके बनाए गए डाइट प्लान से आपका शरीर स्वस्थ रहे। क्योंकि डाइट फॉलो करते समय कई ऐसी बातें हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

सर्दियों में लोगों द्वारा डाइट में सूखे मेवे का इस्तेमाल अधिक किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें किस मात्रा में खाना चाहिए। इसकी सही जानकारी होना जरूरी होता है। सर्दियों में लोग खजूर का सेवन ज्यादा करते हैं। खजूर का सेवन करने से बॉडी गर्म रहती है, साथ ही एनर्जी भी मिलती है। लेकिन ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता हैं। खजूर की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन अकसर सर्दियों में किया जाता है।

Dates Harmful Effects
Dates Harmful Effects

Dates Harmful Effects: एक दिन में कितने खजूर खाने चाहिए?

अगर आप रोज खजूर खाने जा रहे हैं तो दिन में 2 या 3 खजूर जरूर खाएं। कोई भी भोजन एक निश्चित सीमा में ही करना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है। सर्दी में खजूर खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। इससे सर्दी-जुकाम और खांसी से बचा जा सकता है।

वजन बढ़ाता है

खजूर में कैलोरी काफी अधिक मात्रा में मौजूद होती है। 1 ग्राम खजूर में लगभग 2.8 कैलोरी होती है जो शरीर के वजन को तेजी से बढ़ाता है। इस वजह से इसका सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर रहता है।

डायबिटीज व ब्लडप्रेशर का कारण

खजूर प्राकृतिक रूप से मीठा होता है अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो डायबिटीज व ब्लडप्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

Dates Harmful Effects
Dates Harmful Effects

पेट की समस्या

अगर आप ऐसे भोजन खा रहे हैं जिन्हें पचाना मुश्किल होता है तो खजूर न खाएं। क्‍योंकि खजूर में फाइबर पाया जाता है। इससे आपको पेट दर्द, गैस, पेट फूलना और डायरिया जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

कब खा सकते हैं?

खजूर, पोटेशियम, कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, प्राकृतिक शर्करा, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खजूर स्वस्थ और स्वादिष्ट भी होते हैं। इसलिए अच्छी सेहत के लिए हम इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं। आप नाश्ते में खजूर या इससे बना हुआ कोई भी खाना खा सकते हैं। आप इसे दोपहर में स्नौक्स के तौर पर भी खा सकते हैं।

नोट- इस लेख में दी गई जानकारी और समाधान सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसे अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here