Kiwi Mission: देवभूमि उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही फल उत्पादन बढ़ाने पर सरकार फोकस कर रही है। उत्तराखंड में सेब और कीवी मिशन को सफल बनाने के लिए सरकार तैयार है।बड़े स्तर पर इन दोनों फल प्रजातियों के पौधों को उगाया जा रहा है।इसका सीधा परिणाम निकट भविष्य में बढ़े उत्पादन के रूप में सामने आएगा।
मालूम हो कि वर्ष 2021-22 के दौरान राज्य में सेब और कीवी के 14.19 लाख पौधे प्रदेश भर में रोपे गए।इसके साथ ही अधिकारियों को तराई क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट और बेरी जैसे फलों के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kiwi Mission: धामी सरकार का अहम फैसला
Kiwi Mission: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ ही साथ विकास बढ़ाने पर जोर दिया है। इसी क्रम में एप्पल और कीवी मिशन को लेकर कई समीक्षा बैठकें भी हो चुकीं हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार कीवी मिशन के तहत वर्ष 2020-21 में राज्य में कीवी के 93 हजार पौधे रोपे गए। वर्ष 2021-22 में 2.13 लाख पौधे उगाए। वर्ष 2020-21 में सेब की 2.43 लाख पौधरोपण हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 में 12.06 लाख पौधे रोपे गए। सीएम धामी का कहना है कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में यह एक सार्थक कदम है।
Kiwi Mission: सेब उत्पादन में उत्तरकाशी और अल्मोड़ा आगे

Kiwi Mission: जानकारी के अनुसार साल 2022 में सेब का उत्पादन 64,000 मीट्रिक टन रहा। जिसमें उत्तरकाशी और अल्मोड़ा जिले अग्रिम स्थान पर हैं। सरकार ने इस वर्ष एप्पल मिशन में 35 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इससे प्रदेश में सेब उत्पादन में नई क्रांति आएगी।
अगले वर्ष जनवरी तक राज्य में 50 हजार पॉलीहाउस स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभागीय स्तर पर काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों को पर्वतीय क्षेत्रों में नींबू वर्गीय फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने को भी कहा गया है।जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ ही साथ पर्यावरण को भी लाभ होगा। राज्य का आर्थिक स्तर भी सुधरेगा।
संबंधित खबरें
- Environment Conservation: युवाओं और नौनिहालों ने पर्यावरण संरक्षण में दिया अनूठा योगदान, समुद्री तटों की सफाई के साथ किया कचरा प्रबंधन
- Delhi-NCR कचरा मुक्त करने के साथ ही Green Environment का दिया संदेश