आगामी ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) महान राजा पृथ्वीराज चौहान (Prithviraj Chauhan) की भूमिका निभाएंगे। चंद्रवरदाई की महाकाव्य कविता पृथ्वीराज रासो पर आधारित है। पृथ्वीराज (सन् 1178-1192) चौहान वंश के हिंदू क्षत्रिय राजा थे, जो उत्तर भारत में12 वीं सदी के उत्तरार्ध में अजमेर और दिल्ली पर राज्य करते थे। इस फिल्म के निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी है।
फिल्म की कहानी
फिल्म के बारे में बताते हुए चद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा, “पृथ्वीराज मुख्य रूप से मध्ययुगीन साहित्य पर आधारित है। महान कवि चंद बरदाई द्वारा पृथ्वीराज रासो नामक एक महाकाव्य से। रासो के कुछ संस्करणों के अलावा, पृथ्वीराज पर कई अन्य साहित्यिक रचनाएं हैं। उनकी जीवन और काल को इस फिल्म में दिखाया गया है।
कौन है पृथ्वीराज चौहान ?
पृथ्वीराज चौहान का जन्म 1168 के आसपास राजा सोमेश्वर चौहान और उनकी पत्नी करपुरवल्ली के यहां हुआ था। वे राजपूत चौहान वंश के थे। और उत्तर भारत के एक राज्य के शासक थे। अजमेर की स्थापना उनके पूर्वज अजयपाल चौहान ने छठी शताब्दी की शुरुआत में की थी।
पृथ्वीराज चौहान मशहूर क्यों है?
वह 1179 में सिंहासन के लिए जाने जाते है। उन्होंने अजमेर और दिल्ली में 13 वर्षों तक शासन किया, इसके अलावा उनके बहुत सारे शानदार कारनामे हैं – जैसे कि गुजरात के राजा की उनकी हार। हालांकि, सबसे पौराणिक कथा संयोगिता के साथ उनके पलायन की कहानी है। पृथ्वीराज चौहान मानसिक और शारीरिक रूप से जितने बलवान थे। उतने ही बलवान उनकी सेना भी थी। इतिहासकारों के अनुसार पृथ्वीराज की सेना में 300 हाथी तथा 3,00,000 सैनिक थे, जिनमें बड़ी संख्या में घुड़सवार भी थे।

पृथ्वीराज चौहान की प्रेम कहानी
पृथ्वीराज चौहान इतिहास के सबसे प्रसिद्ध हिन्दू राजाओं में एक थे. उनका राज्य राजस्थान और हरियाणा तक फैला हुआ था। वे बहुत ही साहसी और अच्छे दिल के राजा थे। वह बचपन से ही तीर कमान और तलवारबाजी के शौकिन थे। जिसके चलते उन्हें जाना जाता है। पृथ्वीराज चौहान हमेशा से भारतीय इतिहास के छात्रों के लिए जाना-पहचाना नाम रहा है। उनका नाम आज भी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में अंकित हैं। आज भी अजमेर के निवासी उस समय की बात करते है।
पृथ्वीराज चौहान को कन्नौज के राजा जयचंद की पुत्री संयोगिता पसंद आ गई थी। जिसके बाद उन्होनें राजकुमारी संयोगिता से पृथ्वीराज चौहान ने स्वयंवर करके गन्धर्व विवाह किया। इस लव स्टोरी को आज भी इतिहास के पन्नों में पढ़ा जाता है। और उनकी इस कहानी को आज भी लोग पसंद करते हैंं।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar-Manushi Chhillar स्टारर फिल्म ‘Prithviraj’ का टीजर 15 नवंबर को ऑनलाइन होगा रिलीज
Habibganj Railway Station का नाम हुआ रानी कमलापति, जानें इनका इतिहास