ओल्ड मिस वर्ड ‘प्रियंका चोपड़ा’ ने मशहूर डायरेक्टर ‘करण जौहर’ को थप्पड़ क्यों मारा?,ये एक गंभीर सवाल बना हुआ है। प्रियंका और करण दोनों के ही फैंस को ये बात सुनके झटका लगा है और सभी जानना भी चाहते हैं कि आखिर करण ने ऐसा क्या किया, जो उन्हें प्रियंका के थप्पड़ का शिकार होना पड़ा। बता दे प्रियंका ने ये थप्पड़ रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ के दौरान मारा। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये चाटा सिर्फ मजाक में मारा गया था।

Priyanka Chopra slapped Karan Johar on the reality show - 1बता दे प्रियंका की पसंदीदा फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ है। शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार के दौरान प्रियंका ने फिल्म का एक सीन दोहराने की इच्छा जताई, जिसके बाद रोहित शेट्टी, करण जौहर और प्रियंका ने डीडीएलजे फिल्म का एक सीन दोहराया। तीनों ने उस सीन को स्टेज पर दोहराया, जिसमें जब शाहरुख बीयर लेने अमरीश पुरी के स्टोर में जाते हैं, लेकिन बीयर न मिलने पर वह निराश होकर थप्पड़ मार देते हैं।

फिल्म के सीन को करते समय प्रियंका ने शाहरुख का, रोहित ने अमरीश पुरी का और करण ने अपना ही किरदार निभाया। फिल्म के सीन के अनुसार शाहरुख बनी प्रियंका ने करण जौहर को थप्पड़ मारा।

लेकिन इसमें कोई चिंता की बात नहीं है, ये सब सिर्फ ड्रामा था। हालांकि प्रियंका ने बाद में इस बात का खुलासा करते हुए बताया, कि वह हमेशा से करण को थप्पड़ मारना चाहती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here