बॉलीवुड के अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur ) की शादी हो गई है। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाजो से हुई। इस कपल ने हिमाचल की वादियों में सात फेरे लिए हैं। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है सोशल मीडिया पर विक्रांत और शीतल के वेडिंग फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। विक्रांत- शीतल के फोटोज- वीडियोज पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Vikrant Massey ने Sheetal Thakur संग लिए सात फेरे
शादी की फोटोज में विक्रांत मैसी व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए। तो वहीं एक्ट्रेस शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) लाला रंग के जोड़े में नजर आई।

इस दौरान कपल काफी सुंदर लग रहे थे। आपको बता दें कि दोनों ने 2015 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

दोनों ने ‘ब्रोकन बट ब्युटीफुल’ सीरीज में एक साथ काम किया है। इस शो के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और अफेयर शुरू हो गया। दोनों ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और 2019 में सगाई की।

कौन हैं शीतल ठाकुर?
शीतल ठाकुर एक मॅाडल और ऐक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 13 नवंबर 1991 को हिमाचल के धर्मशाला में हुआ है। उन्होंने स्कूलिंग की पढ़ाई चंडीगढ़ से की है।

विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, विक्रांत बॉबी देओल के साथ शंकर रमन निर्देशित लव हॉस्टल की रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होगी।