इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी Varun Dhawan-Kiara Advani की फिल्म ‘Jug Jugg Jeeyo’

0
364
Varun Dhawan-
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी Varun Dhawan-Kiara Advani की फिल्म 'Jug Jugg Jeeyo'

वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को लेकर काफी चर्चे में हैं हान ही में (Jug Jugg Jeeyo) के कलाकारों ने फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा कर दिया है। यह 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस खबर को वरुण धवन और अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। जग जुग जीयो में वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म से यूट्यूबर प्राजक्ता कोली बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसे हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है।

जुग जुग जियो रिलीज की तारीख!

बता दें कि जुग जुग जियो पिछले साल फ्लोर पर गया था। यह अब 24 जून, 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्विटर पर खबर साझा करते हुए, वरुण धवन ने लिखा, “परिवार ही सबकुछ है। आओ हमारे साथ और #JugJugJeeyo के साथ जश्न मनाएं! 24 जून, 2022 को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में आ रहा है।

अनिल कपूर ने भी पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि, “जब हम जश्न मनाते हैं तो हमारे साथ जुड़ें…परिवार! #JugJuggJeeyo 24 जून, 2022 (sic) को आपके पास के सिनेमाघरों में आ रहा है।”जुग जुग जीयो को कॉमेडी बताया जा रहा है और इसे गुड न्यूज फेम राज मेहता द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘अंतिम’ का नया गाना ‘Koi Toh Aayega’ रिलीज, Salman Khan का दिखा दबंग अवतार

Aamir Khan और Kareena Kapoor की फिल्म ‘Laal Singh Chaddha’ को मिली नई रिलीज डेट, बैसाखी पर मचाएंगे धूम