Vaishali Takkar Suicide: छोटे पर्दे पर लगभग सभी धारावाहिकों में काम कर चुकीं अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने इंदौर में अपने आवास पर 16 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले एक साल से इसी शहर में रह रही थी। उनके निधन से छोटे पर्दे के कलाकारों को गहरा सदमा पहुंचा है। आत्महत्या करने से पहले वैशाली ने लिखा था सुसाइड नोट। पुलिस ने अभिनेत्री की मौत का कारण प्रेम प्रसंग बताया है। फिलहाल उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि वैशाली के ई-गैजेट्स की जांच की जाएगी। इंदौर एसीपी एम रहमान ने पत्रकारों से बातचीत में आगे कहा कि वैशाली का पड़ोसी राहुल ने उसे परेशान किया है, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। उसकी शादी किसी दूसरे पुरुष से होने वाली थी, लेकिन उसने उसे भी रोक दिया। राहुल फरार है। उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी। वैशाली के इस कठोर कदम के पीछे पुलिस पूरी तरह से छानबीन कर रही है।
Vaishali Takkar Suicide: आइए जानते हैं कौन थीं वैशाली और अब तक किस शो में नजर आईं हैं
- वैशाली ठक्कर का जन्म 15 जुलाई 1993 को हुआ था। वह 29 साल की थीं। उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने 2015 से 2016 तक संजन की भूमिका निभाई। इसके अलावा वह ‘ये है आशिकी’ में वृंदा के किरदार में नजर आई थीं।
- वैशाली कलर्स टीवी के लोकप्रिय टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में 2016 और 2017 में अंजलि भारद्वाज के रूप में नजर आई थीं। इसमें उन्हें सिद्धार्थ शिवपुरी और रोहन मेहरा के साथ जोड़ा गया था। इसके अलावा वह 2018 में सब टीवी की ‘सुपर सिस्टर्स’ में भी नजर आई थीं।
- वैशाली ने 2018-2019 में ‘विश या अमृत सितारा’ में नेत्रा सिंह राठौर की भूमिका निभाई। 2019-2020 में, वह ‘मनमोहिनी 2’ में अनन्या मिश्रा के रूप में पर्दे पर दिखाई दीं। इसके अलावा वह दंगल टीवी के सीरियल ‘रक्षा बंधन’ में निशांत मलकानी के साथ नजर आई थीं।
- वैशाली ठक्कर आत्महत्या से 5-6 दिन पहले भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव थीं। उन्होंने कई फनी रील्स शेयर की थीं। इसके साथ ही वह अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी सेल्फी अपलोड करती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 585K फॉलोअर्स हैं। उनके जाने से सभी दुखी हैं।
- वैशाली के पिता का नाम एचबी ठक्कर, माता का नाम अन्नू ठक्कर और भाई का नाम नीरज ठक्कर है। 28 अप्रैल 2021 को वैशाली ने जानकारी दी थी कि उन्हें डायबिटीज है। उन्होंने रोका सेरेमनी का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं उन्होंने बताया कि उनके होने वाले पति का नाम डॉ. अभिनंदन सिंह है। उनके रोका समारोह में केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। डॉ. अभिनंदन की बात करें तो वह मूल रूप से केन्या के रहने वाले हैं और डेंटल सर्जन हैं। वैशाली नेरोका के एक महीने बाद सबको बताया था कि वह डॉ. अभिनंदन से नहीं करेंगी शादी उसने यह रिश्ता तोड़ दिया है। सब कुछ जून 2021 में समाप्त हो गया था। इतना ही नहीं उन्होंने रोका सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया से हटा दिया था।
संबंधित खबरें: