पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हनी सिंह को फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी सोशल मीडिया के जरिए विश कर रहे हैं।

हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हनी का असल नाम हिरदेश सिंह है। स्टेज परफॉर्मेंस और मिली पॉपुलैरिटी के बाद उन्होंने खुद ही अपना नाम यो यो हनी सिंह रख लिया। बॉलीवुड के सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियोज से की थी जिसके बाद वह रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए। आज के समय में हनी सिंह कई फिल्मों में भी गाने गा चुके हैं। हनी सिंह ने अपना नाम कमाने के लिए काफी मेहनत की है। आज हम आपके लिए लाए हैं हनी सिंह के वो 10 गाने जिसे सुनने के बाद आप कहेंगे #YoYoHoneySingh, जन्मदिन के मौके पर हनी ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहे हैं।

“ब्लू आईज” सॉन्ग साल 2013 में आया था। इस गाने के बाद हनी सिंह लोगों के दिलों पर छा गए। हर एक की जुबा पर यही गाना हुआ करता था। आज भी लोग इसे बेहद सुनते हैं।

“लव डोज” गाना साल 2014 में आया था। इस में उर्वशी रौतेला और हनी सिंह ने अदाकारी पेश की है। इस समय उर्वशी को फेम नहीं मिला था। हनी सिंह के गाने के बाद उर्वशी को लोगों ने देखना शुरू किया। टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को 323,980,923 व्यूज मिल चुका है। गाना चैनल पर 4 अक्तूबर 2014 को रिलीज हुआ था।

“चार बोतल वोडका” गाना फिल्म रागिनी एमएमएस 2 का है। इसमें सनी लीयोनी ने अहम किरदार निभाया है। साल 2014 में इस गाने के बिना लोगों की पार्टी अधूरी रहती थी। गाने ने लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया।

“धीरे धीरे से” ये गाना साल 2015 में रिलीज हुआ था। इसमें ऋतिक रोशन और सनोम कपूर ने अदाकारी दिखाई है। इसमें भले ही बॉलीवुड के स्टार किड हैं लेकिन गाने को प्यार हनी सिंह आवाज से मिला है।

“कॉल औंदी” गाना फिल्म जोरावर का है। ये एक पंजाबी फिल्म है। इस गाने में मासूम दिखने वाली टीवी एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने अहम भूमिका निभाई है। साल 2016 में रिलीज हुए गाने को 88,516,161 व्यूज मिल चुका है।

“दिल चोरी” गाना साल 2017 में आया था। ये सोनू के टीटू की स्वीटी, फिल्म का गाना है। इसमें नूसरत भारूचा, कार्तिक आर्यन और सनी सिंह अहम भूमिका में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here