फिल्मों में महिलाओं के शोषण पर Smita Patil के बयान का यह Video हो रहा है Viral

0
610
smita-patil
फिल्मों में महिलाओं के शोषण पर Smita Patil के बयान का यह Video हो रहा है Viral

स्मिता पाटिल (Smita Patil) जैसा नाम वैसी पहचान। स्मिता यानि मुस्कान अपने व्यक्तित्व और अभिनय से करोड़ों दिलों को मुस्कान दिलाने वाली स्मिता पाटिल को आज भी लोग उनके सांवले चेहरे, शानदार कद-काठी और जोरदार अभिनय के लिए याद करते हैं। बता दें कि स्मिता पाटिल (Smita Patil) की 17 अक्टूबर को 66वीं बर्थ एनीवर्सरी थी। इस दौरान उनकी, एक पुरानी क्लिप इंटरनेट पर फिर से सामने आई। जिसमें दिखाया गया है। कि भारतीय फिल्मों की तुलना में महिलाओं के शरीर के बारे में उनकी समझ कितनी गहरी थी। इंटरव्यू की क्लिप को ट्विटर पर शेयर किया गया था। जहां इस वीडियो को अब तक 4,000 लाइक्स मिल चुके हैं। इंटरव्यू में, पाटिल से 1981 की फिल्म चक्र पर सवाल किया गया था, जिसमें उनके साथ नसीरुद्दीन शाह और कुलभूषण खरबंदा ने अभिनय किया था।

जब फिल्म का जिक्र करते हुए उनसे एक पोस्टर के बारे में पूछा गया जिसमें उन्हें सार्वजनिक रूप से नहाते हुए दिखाया गया था। यह कहते हुए कि उन्हें अर्ध-नग्न अवस्था में दिखाने वाला पोस्टर देश भर में लोग पसंद करेंगे उन्होंने पाटिल से पूछा कि वह देश को कैसे दिखाने देती हैं। जवाब में, पाटिल ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं को स्नान करना एक दैनिक काम है, और किसी ने भी यह नही सोचा कि ऐसी महिलाओं के पास रहने के लिए जगह नहीं है, नहाने के लिए तो बात ही छोड़ दें। उन्होंने कहा कि अगर पोस्टर का मामला उनके हाथ में होता, तो वह इसे उस तरह से फैलने नहीं देतीं जैसे कि यह था।

उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शकों को ऐसी फिल्में देखने के लिए मजबूर किया गया है। जो सेक्स और महिलाओं की नग्नता को बिक्री करते है। उन्होंने कहा कि सभी फिल्मों में महिलाओं के शरीर का शोषण हर जगह होता है। और यह स्मिता पाटिल तक सीमित नहीं है। आगे उन्होनें कहा। कि, “हीरो तो नंगा नहीं दिख सकता है, उससे कुछ होने भी वाला नहीं है”। लेकिन अगर महिलाओं को नग्न दिखाया जाता है, तो उससे उन्हें बहुत फायदा होता हैं। बता दें कि बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के कुछ वक्त बाद हुए इन्फेक्शन की वजह से स्मिता की मृत्यु हो गई। स्मिता पाटिल के मौत के बाद उनकी 14 फिल्में रिलीज हुईं, ‘गलियों का बादशाह’ उनकी आखिरी फिल्म थी।

यह भी पढ़ें: ‘Sooryavanshi’ के प्रमोशन की देरी में Akshay Kumar के फैंस हुए नाराज, ट्विटर पर ट्रेड करवाया WAKE UP ROHIT SHETTY

Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill का फर्स्ट लुक Habit आउट, फैंस को आ रहा खूब पसंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here