Tabassum Govil: मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 78 वर्ष की थीं। उनके बेटे होशंग गोविल ने बताया कि तबस्सुम ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात लगभग 8.40 बजे उनका निधन हो गया। उनकी मौत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।
उनके बेटे ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक शो के लिए शूटिंग की थी। कल रात लगभग 8.40 बजे एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। वह बिल्कुल स्वस्थ थी। हमने 10 दिन पहले अपने शो के लिए शूटिंग की थी। और अगले हफ्ते फिर से शूटिंग करने वाले थे। यह अचानक हुआ।
सोमवार 21 नवंबर को शाम 4.30 बजे से मुंबई के सांताक्रूज इलाके में प्रार्थना सभा होगी। उनकी पोती ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट की गई एक तस्वीर के जरिए प्रार्थना सभा की जानकारी दी। बताते चले कि तबस्सुम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही साल 1947 में आई फिल्म ‘मेरा सुहाग’ से की थी, जिसके बाद वो कई फिल्में और टीवी शो का हिस्सा रहीं। हालांकि अब 78 साल की उम्र में इस जानी-मानी अदाकारा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
यह भी पढ़ें: