Happy Birthday Swara Bhasker: भंसाली को ओपन लेटर से लेकर हिजाब पर बयान तक, इन वजहों से विवादों में रहीं स्वरा भास्कर

अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण विवादों में रहती हैं।

0
422
Swara Bhasker
Happy Birthday Swara Bhasker

Happy Birthday Swara Bhasker: अपने बयान को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। वह वीरे दी वेडिंग, रांझणा, प्रेम रतन धन पायो और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स सहित कई बॉलीवुड हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं, लेकिन स्वरा अपने अभिनय से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

Swara Bhasker
Swara Bhasker

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और देश के कई सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण विवादों में रहती हैं। जिसके चलते उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आज अभिनेत्री का जन्मदिन है इस मौके पर आइए जानते है उनके कुछ विवादित बयान।

यहां कुछ प्रमुख विवाद दिए गए हैं जिनका Swara Bhasker हिस्सा रही हैं:

पाकिस्तान पर विचार

अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग प्रमोशन के दौरान स्वरा भास्कर ने पाकिस्तान को असफल राष्ट्र बताते हुए इसकी आलोचना की थी। जैसे ही उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उन्हें दोनों तरफ से जमकर ट्रोल किया गया था।

पद्मावत को ओपन लेटर

दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पद्मावत को डायरेक्ट करने वाले संजय लीला भंसाली को स्वरा भास्कर ने एक ओपन लेटर लिखा था। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में जौहर के सीन को लेकर स्वरा ने एक कमेंट किया था जिसके बाद वो जमकर ट्रोल हुई थी। उन्होंने कहा था कि, ‘क्या औरतों की एक चीज पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या उसके आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।’

Swara Bhasker
Swara Bhasker

स्वरा भास्कर का सेना पर बयान

स्वरा भास्कर ने भारतीय सेना पर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने ट्वीट कर भारतीय सेना और उससे जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने देश में होने वाले मॉब लिंचिंग और हॉरर किलिंग जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए थे। यहां तक की उन्होंने भारतीय सैनिकों को बेवकूफ तक कह डाला था। स्वरा का यह ट्वीट सामने आते ही लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया था। 

Swara Bhaskar
Swara Bhasker

हिजाब विवाद पर स्वरा भास्कर का बयान

हिजाब पर बोलते हुए स्वरा भास्कर ने इस विवाद की तुलना द्वापर युग के दौरान द्रौपदी चीरहरण से की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि महाभारत में द्रौपदी के कपड़े जबरन उतारे गए और विधानसभा में बैठे जिम्मेदार, ताकतवर, कानून बनाने वाले देखते रहे। इस ट्वीट के बाद उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:

ट्विटर यूजर ने की Swara Bhasker की तुलना Rakhi Sawant से, भड़के राखी के फैंस ने कह दी ये बात

लॉस एंजेलिस में Swara Bhasker का सामान लेकर भागा कैब ड्राइवर, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर मांगी मदद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here