Swara Bhaskar ने सुनाई खुशखबरी, जल्द बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर इस तरह जाहिर की खुशी

0
70
Swara Bhaskar fahad Ahmad
Swara Bhaskar

Swara Bhaskar: बॉलीवुड की एक्ट्रेस स्वरा भास्कर यूं तो अपनी हाजिर जवाबी और विचारों के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार वह कुछ और वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया हेंडल से एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खबरों का विषय बनी हुई हैं। इस तस्वीर में वह अपने पति फहाद अहमद के साथ नजर आ रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Swara Bhaskar
Swara Bhaskar

स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद ने तीन महीने पहले ही शादी की थी। जिसके बाद अब स्वरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। तस्वीर में स्वरा अपने पति फहाद के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना है जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने शेयर करते हुए लिखा कि कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है! जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, ब्लेस, आभारी, उत्साहित (और अनजान!)।

इस खबर के सामने आने के बाद उन्हें तमाम सेलेब्स और फैंस की तरह से बधाई दी जा रही है। सभी फैंस उन्हें मुबारकबाद देते नहीं थक रहे हैं।

Swara Bhaskar pregnancy
Swara Bhaskar

Swara Bhaskar: कौन हैं स्वरा भास्कर के पति

समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के रुप में काम किया है। उन्होंने वर्ष 2022 में अबू आसिम आजमी और रईस शेख की मौजूददी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। वर्ष 2020 में जब स्वरा एक रैली में क्रांतिकारी अंदाज में संबोधित कर रही थी तब इस रैली में फहाद भी मौजूद थे। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई थी। स्वरा ने यह जानकारी खुद दी थी कि वह दोनों एक बिल्ली की वजह से करीब आए थे।

संबंधित खबरें…

लड़के प्रपोज करने के मामले में इतनी जल्दी क्यों मचाते हैं? यहां पढ़ें इसका जवाब…

Roasted Chana Benefits: प्रोटीन और फाइबर का खजाना है भुने हुए चने, जानें इसके चौंकाने वाले फायदों के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here