लड़के प्रपोज करने के मामले में इतनी जल्दी क्यों करते हैं? यहां पढ़ें इसका जवाब…

0
51
Relationship Tips
Relationship Tips

Relationship Tips: प्यार एक ऐसा विषय है जिस पर बहुत बात की जाती है। रोजमर्रा की जिंदगी में हम खुद इस बारे में बहुत सोचते हैं या अपने दोस्तों के साथ इस पर बात करते हैं। लेकिन दो लोगों के बीच होने वाली इस चीज को लेकर कम ही लोग होते हैं जो वैज्ञानिक तरीके से सोचते हैं। मसलन एक सवाल ये है कि आखिर जब प्यार का इजहार करने की बात आती है तो लड़के इतनी जल्दबाजी क्यों करते हैं और लड़कियां इस मामले में इतना समय क्यों लेती हैं?

Relationship Tips
Relationship Tips

इस मामले में लड़कों और लड़कियों को लेकर पूर्वाग्रह देखे जाते हैं। मसलन कोई लड़की है तो फलां फलां करेगी या कोई लड़का है तो वह फलां फलां करेगा। लेकिन स्वयं को अभिव्यक्त करने के इस प्रश्न का जवाब हम थोड़ा वैज्ञानिक तरीके से देने की कोशिश करेंगे। एक स्टडी की मानें तो पुरुष महिलाओं की तुलना में सोचने से अधिक एक्ट करने पर यकीन करते हैं। मानव विकास को समझने वाले बताते हैं कि पुरुष स्वयं को अधिक समय तक भावनाओं में डुबा नहीं सकते हैं। वे इससे जल्द से जल्द बाहर आना चाहते हैं और व्यावहारिक रूप से सोचते हैं।

Relationship Tips: पुरुषों के विपरीत होती है महिलाओं की अभिव्यक्ति

Relationship Tips: एक बड़ा कारण सामाजीकरण है। यानी पुरुषों का समाजीकरण कैसे हुआ और महिलाओं का कैसे हुआ है। उदाहरण के रूप में पुरुष अपनी इच्छाओं को खुलकर अभिव्यक्त करते हैं। समाज में इसे इतना गलत भी नहीं माना जाता। वहीं इसके विपरीत महिलाओं की अभिव्यक्ति को अलग रूप से देखा जाता है। इसलिए वे स्वयं को इतना खुलकर अभिव्यक्त नहीं करतीं। अगर करती भी हैं तो बहुत सोच समझकर करती हैं।

Relationship Tips
Relationship Tips

एक तथ्य ये भी है कि महिलाएं स्वयं को अभिव्यक्त करना तब ही सही समझती हैं जब वे उसे लेकर निश्चित हों। इसमें संस्कृति भी एक कारण है। लड़कों को बचपन से सिखाया जाता है कि वे जो चाहते हैं वो पाएं। वहीं लड़कियों को सिखाया जाता है कि जरूरी नहीं वे जो चाहें उन्हें वो मिले ही। एक तथ्य ये भी है कि लड़के- लड़कियां अपने से बड़ों को जैसा करते देखते हैं वैसे हो जाते हैं। प्यार को अभिव्यक्त करने के मामले में भी समाज में यह धारणा बन जाती है कि ऐसा करना पुरुष का ही काम है।

संबंधित खबरें…

कभी पैसे की तंगी नहीं होने देगा घर में लगा ये पौधा, फटाफट जान लें…

Chia Seeds क्यों माना जाता है सूपरफूड? जानें इनके ढेरों फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here