Sunil Grover: कपिल शर्मा शो में रहे स्टार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के लाखों फैंस आज भी उनका पुराना शो देखना पसंद करते हैं। फिर चाहे वह गुत्थी का रोल हो या डॉ० मशहूर गुलाटी। फैंस को उनका हर रोल काफी पसंद आता है। लेकिन वह अब कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं है। आपसी विवादों के चलते उन्होंने कपिल शर्मा शो छोड़ दिया। आज भी उनके फैंस उन्हें शो में वापस जाने की मांग करते हैं। लेकिन ऐसा भाविष्य में होगा या नहीं ये तो वहीं जानें।
फिलहाल सुनील ग्रोवर यह जानते हैं कि उन्हें कैसे अपने फैंस का दिल जीतना है। वह अपने फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते। अक्सर देखा जाता है कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मजेदार पोस्ट करते हैं, जिसे देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। इस तस्वीर में वह दूध वाले का किरदार प्ले कर रहे हैं।
Sunil Grover ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर की शेयर
सुनील ग्रोवर ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह गली-मोहल्लों में दूध बेचने हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह एक बाइक पर बैठे हैं जिसके दोनों साइड दूध के कंटेनर बंधे हुए हैं। हालांकि उनको दूध बेचता देख लोग हैरान रह गए हैं तो वहीं कई लोग उनका मजाक भी बना रहे हैं।
तस्वीर में आप देखेंगे कि उन्होंने सिर में टोपी पहनी है, सर्दी से बचने के लिए जैकेट और स्वेटर भी पहना है। यूजर्स उनकी इस तस्वीर पर कई मजेदार कंमेट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके पोस्ट पर लिखा कि दूध नागिन को पिलाओं सर, पूण्य मिलेगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पानी कितना मिलाया?, तस्वीर को लाखों लाइक्स और व्यूज मिल चूके हैं।
संबंधित खबरें:
- मां ने सुनाया तुनिषा की आखिरी आवाज! शीजान की फैमली को लेकर कही यह बड़ी बात…
- शूटिंग के दौरान घायल हुए डायरेक्टर Rohit Shetty, कराई हाथों की मरहम-पट्टी