Nepotism पर Sonakshi Sinha ने कहा, स्टारकिड्स भी फिल्मों से निकाल दिए जाते हैं, मैंने भी फिल्में गंवाई हैं

0
312
sonakshi-sinha
कानूनी पचड़े में फंसी Sonakshi Sinha, एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

बॉलीवुड में नेपोटिज्म (Nepotism) के मुद्दे पर अक्सर विवाद देखने को मिलते हैं। जिसके चलते कई बार स्टारकिड्स (Starkids) को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। अब इस मामले पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का एक बयान सामने आया है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने आउटसाइडर्स पर निशाना साधा है, साथ ही इस बात को भी कबूला है कि पिछले कुछ समय में उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स गवाएं हैं।

https://www.instagram.com/p/CUWxR1yIwx5/

उन्होनें कहा कि ‘मैंने भी फिल्में गंवाई हैं. किसने नहीं गंवाई? स्टारकिड की ये पूरी डिबेट बेकार है क्योंकि ऐसा नहीं है कि किसी स्टारकिड ने दूसरे की वजह से फिल्म नहीं गंवाई, लेकिन कोई भी इसे लेकर रोता नहीं फिरता। सबके साथ ऐसा होता है। इसके साथ डील करना चाहिए, ये जिंदगी है’। इसके बाद सोनाक्षी ने अपने पिता का उदाहरण देते हुए कहा, ‘मेरे पिता जो कि स्टारकिड नहीं थे। उन्होंने भी कई फिल्में गंवाई हैं। ये हर एक्टर के साथ होता है, हमें लाइफ में आगे बढ़ने आना चाहिए’। 

https://www.instagram.com/p/CUZNQkko42k/

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में आए 11 साल हो गए हैं। साल 2010 में उन्होंने फिल्म दबंग से बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं आखिरी बार वह अजय देवगन स्टारर ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में देखाई दी थीं। हाल ही में सोनाक्षी का एक म्यूजिक वीडियो ‘मिल माहिया’लॉन्च हुआ है, जिसका टीजर भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने शेयर किया अपने Upcoming Song का कवर पेज, फैंस को पसंद आया Actress का नया लुक

BB OTT जीतकर भी क्यों सलमान खान के शो Bigg Boss 15 से बाहर हैं Divya Agarwal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here