शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने डेब्यू के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इस बीच शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह किसी मिस्ट्री मैन का हाथ थामे नजर आ रही हैं।

Shehnaaz Gill जस्सी गिल के साथ हुई स्पॅाट
दरअसल, शहनाज गिल को बीते दिनों सिद्धार्थ निगम की बर्थडे पार्टी में स्पॅाट किया गया। पार्टी में शहनाज काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। वहीं शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस को जस्सी गिल का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। वीडियो में शहनाज को ब्लू डेनिम पहने देखा जा सकता है।
फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि जस्सी और शहनाज एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं इस बीच एक और खबर भी सामने आई है। बता दें कि शहनाज गिल एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) संग स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक का एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि शहनाज जल्द ही ऋतिक के साथ नजर आएंगी। शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘वाइब तेरी मेरी मिल दियां।

गौरतलब है कि शहनाज गिल साल 2019 में ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में आई थीं। शो खत्म होते-होते शहनाज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई और वह सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो गईं। आज शहनाज के इतने ज्यादा फैन है कि वो बड़े-बड़े एक्टर को टक्कर देती हैं।
यह भी पढ़ें:
Hrithik Roshan संग दिखेंगी Shehnaaz Gill? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट
Ranveer Singh Statement: न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर ने दी सफाई, कही बड़ी बात