एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शहनाज ऊंट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। फैंस को शहनाज का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

Shehnaaz Gill ने शेयर किया वीडियो
शहनाज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘जान है तो जहान, मैं डर गई थीं’। शेयर किए गए वीडियो में शहनाज अम्मा-अम्मा चिल्लाते हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस रेगिस्तान में ऊंट के ऊपर बैठी हुई हैं। जैसे ही शहनाज ऊंट पर बैठती हैं उनका रिएक्शन एक दम से बदल जाता है। ये वीडियो किसी शूट के दौरान का लग रहा है।
इससे पहले शहनाज का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जिसमें वह किसी मिस्ट्री मैन का हाथ थामे नजर आई थीं। दरअसल, शहनाज गिल को एक बर्थडे पार्टी में स्पॅाट किया गया था। पार्टी में शहनाज काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। वहीं शहनाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक्ट्रेस को जस्सी गिल का हाथ पकड़े हुए देखा गया था।

इस बीच शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका सॉन्ग ‘मून राइस’ रिलीज हुआ है। इसके अलावा शहनाज जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी जान में नजर आएंगी। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:
Shehnaaz Gill ने किसानों के साथ खेतों में किया काम, जानें एक्ट्रेस ने क्यों कहा- मम्मी मारेंगी
Shehnaaz Gill ने ट्वीट कर फैंस को बनाया ‘उल्लू’, देखें पोस्ट