एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शहनाज हॅालीवुड गाने में डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
Shehnaaz Gill ने किया किलर डांस
इस वीडियो में शहनाज गिल Britney Spears के गाने Work Bitch पर किलर डांस कर रही हैं। उनके हॅाट अंदाज को देखकर फैंस के पसीने छूट गए। डांस करते हुए एक्ट्रेस बोल्ड लुक्स दे रही हैं। शहनाज के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘उफ्फ’।
वीडियो में शहनाज के लुक की बात करें तो शहनाज (Shehnaaz Gill) इस वीडियो में प्लाजो के साथ सिंपल सी शर्ट पहनी हुई हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ओपन हेयर और लाइट मेकअप में दिखीं। शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के जरिए बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं।
शहनाज के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले इस फिल्म के लिए शहनाज की फीस को लेकर बाते चल रही थी। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक सलमान खान ने शहनाज गिल को फिल्म के लिए मुंह मांगी रकम दी है। इस बात की जानकारी शहनाज गिल से जुड़े सूत्रों ने दी थी।
यह भी पढ़ें: