Lakme Fashion Week 2022: लैक्मे फैशन वीक 2022 की शुरुआत हो चुकी है। ये फैशन शो बॅालीवुड का फेमस फैशन शो है। इस फैशन शो में शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor), न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) से लेकर कृति सेनन (Kriti Sanon) ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। वहीं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने फैशन शो में चार चांद लगा दिया।
Lakme Fashion में Shanaya Kapoor ने दिखाया अपना जलवा
शनाया रैंप वॅाक करते समय बेहद प्यारी लग रही थी। उन्होंने इस शो में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) के साथ रैंप वॉक किया। उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना। बता दें शनाया पहली बार इस शो का हिस्सा थी। गाउन में शनाया ने पूरी महफिल लूट ली। उन्होंने सॉफ्ट मेकअप और ईयरिंग्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। बताते चले कि अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

फिल्म Bedhadak में आएंगी नजर
शनाया कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो शनाया फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म बेधड़क में नजर आएंगी। हाल ही में करण ने इस फिल्म का ऐलान किया है। फिल्म में करण शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) लक्ष्य (Lakshya) और गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Singh Pirzada) को लॉन्च कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने फिल्म Bedhadak का पोस्टर शेयर किया था। जिसमें तीनों पोज देते नजर आए। पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार कुछ नया आने वाला है। तीनों शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बेधड़क’ में अभिनय करेंगे। इस बात की जानकारी करण ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए शनाया ने लिखा था कि, “वह धर्म परिवार में शामिल होने के लिए खुश हैं। #Bedhadak के साथ धर्म परिवार में शामिल होने के लिए बहुत आभारी और विनम्र हूं। शानदार शशांक खेतान द्वारा निर्देशित। मैं इस यात्रा को किकस्टार्ट करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, मुझे आपके सभी आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है!” बता दें कि शनाया संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं।
यह भी पढ़ें:
Urfi Javed ने ब्लैक बिकिनी में दिखाई अपनी दिलकश अदाएं, खुद को बताया God Gift