बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त अब युवाओं को नशा छोड़ने की सीख देंगे। वो युवाओं में जिंदगी जीने का जोश भरेंगे और बताएंगे कि ये जिंदगी कितनी महत्वपूर्ण है, इसे नशे, शराब जैसी चीजों में बर्बाद नहीं करना चाहिए। बता दें कि संजय दत्त ने खुद अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। खासकर नशे से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने अपने जिंदगी में कई मुकाम हासिल किए लेकिन इस बीच उन्होंने जो संघर्ष किए, जो तकलीफें सहीं उसकी बदौलत आज वो बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। अभिनेता संजय दत्त नशे के खिलाफ शुरू होने वाली मुहिम का ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार हैं। मुंबई दौरे के दौरान संजय दत्त ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस प्रकार की पेशकश की है। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी।

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त अब जल्द ही नशे के खिलाफ अलख जगाते नजर आएंगे। उनकी चाह ये है कि वे देवभूमि उत्तराखंड से अपनी इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। दरअसल, उत्तराखंड में युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। पुलिस व खुफिया विभाग के आंकड़े इसकी तस्दीक भी कर रहे हैं। विशेषकर शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास नशे के सौदागरों का जाल फैला है। समय-समय पर पुलिस इसके खिलाफ अभियान चलाती रहती है।

इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रचार प्रसार के लिए 29 अगस्त मुंबई में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशकों के साथ बैठक की। इस दौरान अभिनेता संजय दत्त भी सीएम से मिले। इस दौरान उनकी नशे को लेकर काफी चर्चा हुई। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में विभिन्न राज्यों के आला अधिकारियों की बैठक में भी उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे नशे की प्रवृति पर चिंता जताई जताते हुए इसकी रोकथाम की जरूरत भी बताई गई। ऐसे में सिने स्टार संजय दत्त के खुद-ब-खुद आगे आने से राज्य सरकार उत्साहित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here