बॅाक्स ऑफिस पर फिर तहलका मचाएंगे Sanjay Leela Bhansali, फिल्म में ये दो स्टार्स आएंगे नजर

Sanjay Leela Bhansali की अगली फिल्म में एक नई जोड़ी दिखने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनेन को कास्ट किया गया है।

0
175
Sanjay Leela Bhansali
Sanjay Leela Bhansali

बॉलीवुड फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म के लिए कास्टिंग भी कंफर्म कर ली है।

Sanjay Leela Bhansali
Sanjay Leela Bhansali

Sanjay Leela Bhansali ने बनाई आदित्य और कृति की जोड़ी

सूत्रों के मुताबिक Sanjay Leela Bhansali की अगली फिल्म में एक नई जोड़ी दिखने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और कृति सेनेन (Kriti Sanon) को कास्ट किया गया है। जिसे सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्में इतने महंगे बजट में बनती है। यही वजह है कि फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनन ने हा कर दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आदित्य और कृति पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे।

Aditya Roy Kapoor 
Aditya Roy Kapoor

इस बीच दोनों एक्टर्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ओम: द बैटल विदइन की शूटिंग में बिजी है। फिल्म को कपिल वर्मा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दिल बेचारा फेम संजना सांघी भी हैं। संजना सांघी और आदित्य ने ओम: द बैटल विदर में पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा किया है। आदित्य को आखिरी बार अनुराग बसु की मल्टी-स्टारर लूडो में देखा गया था। ओम के अलावा, वह थडम के हिंदी रीमेक में भी दिखाई देंगे।

kriti sanon

वहीं कृति कार्तिक आर्यन के साथ शहजादा की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा फिल्मकार अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने कृति सेनन (Kriti Sanon) को अपनी अगली फिल्म के लिए कास्ट किया हैं। इस बात की जानकारी उन्होनें सोशल मीडिया के जरिए दी थी। बता दें कि फिल्म का निर्माण, निखिल द्विवेदी करेंगे। कृति सेनन को आखिरी बार राजकुमार राव के अपोजिट हम दो हमरे क्या में देखा गया था।

यह भी पढ़ें:

Anurag Kashyap ने की एक्ट्रेस Kriti Sanon के साथ अगली फिल्म की घोषणा

Sam Bahadur: Vicky Kaushal ने शुरू की ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here