Ranveer Singh: फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह के ख‍िलाफ पुलिस में श‍िकायत दर्ज, महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Ranveer Singh: हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी न्यूड फोटोज शेयर करके इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।

0
393
Ranveer Singh
Ranveer Singh

Ranveer Singh: हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी न्यूड फोटोज शेयर करके इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। रणवीर सिंह की तस्वीरें हर तरफ एक चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी वायरल तस्वीरों को उनके फैंस का खूब प्यार मिल रहा है, वही कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक मीम फेस्ट भी शुरू कर दिया है। फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह को काफी सारे कॉमेंट्स भी मिले थे, लेकिन मिमी चक्रवर्ती कि इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद बॉलीवुड सेलेब्स पर काफी सारे सवाल उठे हैं। इसी के चलते रणवीर सिंह के फोटोशूट के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं।

image 11 39
Ranveer Singh

Ranveer Singh: एक्टर पर शिकायत दर्ज

रिर्पोट्स के मुताबिक एक्टर के खिलाफ ‘महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ की शिकायत दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के बारे में अधिक जानकारी अभी भी नहीं मिली है। वैसे आपको बता दें कि रणवीर ने फोटोशूट में बर्ट रेनॉल्ड्स को श्रद्धांजलि दी थी और कुछ इस तरह की फोटो क्लिक कराई थीं। उन्होंने एक मैगजीन के लिए ऐसा ही एक फोटोशूट करवाया था।

मिमी चक्रवर्ती ने साझा था एक्टर पर निशाना…

image 22 34
Ranveer Singh

इससे पहले एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने रणवीर की तस्वीरों पर रिएक्ट किया और पूछा कि क्या यह फोटोशूट रणवीर की जगह किसी फीमेल एक्टर ने किया होता तो क्या यही रिएक्शन होता? उन्होंने ट्वीट किया, ‘रणवीर सिंह के नए फोटोशूट के साथ इंटरनेट पर धूम मच गई और कॉमेंट्स की बरसात होने लगी। बस सोच रही थी कि अगर वह एक महिला होती तो क्या उसे तारीफें समान मिलतीं।

मिमी चक्रवर्ती बोलीं…

तस्वीरों पर रिएक्ट करने के बाद वो बोलीं ‘अगर एक महिला ऐसा करती तो आप उसका घर जला देते, मोर्चा लाते, उसे जान से मारने की धमकी देते और अपने गुस्से से उसे शर्मिंदा कर देते।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हम समानता के बारे में बात करते हैं लेकिन अब ये कहां है??!!!! आप अपने सही दृष्टिकोण को जानते हैं जो या तो कुछ बदल सकता है या इसे पूरी तरह से नष्ट कर सकता है। इस मामले में हम अपनी नजरों को ब्रॉड बनाते हैं क्योंकि शरीर दिखाने लिए बहुत सारे त्याग करने पड़ते हैं। मुझ पर विश्वास करो।’

सेलेब्स का मिला सपोर्ट

image 33 23
Ranveer Singh

इसी के चलते आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर, राखी सावंत और अर्जुन कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने रणवीर और उनकी पसंद का समर्थन किया। वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर इन दिनों आलिया के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इधर, सोशल मीडिया पर उनके बारे में काफी सारी बातें भी जारी हैं।

संबंधित खबरें…

https://youtu.be/t6devNERii0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here