Mika Singh: 12 साल का इंतजार हुआ खत्म, मीका सिंह ने दोस्त को चुना हमसफर

आकांक्षा पुरी के साथ टॉप 3 में पंजाब की नीत महल और कोलकाता की प्रांतिका दास ही पहुंच पाईं। शो के अंत तक नीत और प्रांतिका के साथ मीका सिंह का एक खूबसूरत बॉन्ड और केमिस्ट्री देखने को मिला था।

0
250
Mika Singh
Mika Singh

Mika Singh: इतने इंतजार के बाद बॉलीवुड के वन ऑफ द मोस्ट फेमस और ब्लॉकबस्टर सिंगर मीका सिंह को आखिरकार उनकी दुल्हनिया मिल गई है। मीका सिंह की सबसे खास और स्पेशल फ्रेंड आकांक्षा पुरी ने साथ बीच शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और अब मीका की वोटी बनने का उनका सपना सच हो गया है।

Mika Singh: 12 साल से दोस्त थे मीका और आकांक्षा

मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ही करीब 10-12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों ने हर कदम पर एक दूसरे का अब साथ दिया है। लेकिन अब दोनों की दोस्ती का गहरा रिश्ता प्यार में बदल गया है और यही वजह है कि मीका सिंह ने अपनी वोटी बनाने के लिए आकांक्षा पुरी को चुना है।

image 11 35
Mika Singh

12 लड़कियों का सपना था मीका की दुल्हन बनना

मीका सिंह के साथ शादी रचाकर उनकी दुल्हन बनने का सपना लेकर सिंगर के स्वयंवर में 12 खूबसूरत लड़कियों की एंट्री हुई थी। हर लड़की के साथ मीका सिंह का खास बॉन्ड देखने को मिला था। लेकिन उन 12 लड़कियों में से सिर्फ तीन लड़कियां ही मीका सिंह के दिल में खास जगह बनाकर टॉप 3 में पहुंच पाई थीं।

आकांक्षा पुरी ने मारी बाजी

आकांक्षा पुरी के साथ टॉप 3 में पंजाब की नीत महल और कोलकाता की प्रांतिका दास ही पहुंच पाईं। शो के अंत तक नीत और प्रांतिका के साथ मीका सिंह की एक खूबसूरत बॉन्ड और केमिस्ट्री देखने को मिली थी। नीत और प्रांतिका ने मीका सिंह के दिल में जगह बनाकर उनकी जीवनसाथी बनने की आखिर तक पूरी कोशिश की, लेकिन मीका सिंह की 12 साल पुरानी दोस्त आकांक्षा पुरी ने यह बाजी मार ली।

image 22 29
Mika Singh

मीका सिंह ने लिया ये फैसला

मीका सिंह ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि आकांक्षा, नीत और प्रांतिका तीनों में ही उनको एक खास दोस्त की झलक दिखती है, लेकिन उनके लिए वोटी आकांक्षा पुरी हैं। आकांक्षा को वरमाला और कंगन पहनाने के साथ ही मीका सिंह ने अपने स्वयंवर के खूबसूरत सफर को पूरा किया। हालांकि, मीका सिंह ने शो में अभी आकांक्षा पुरी के साथ शादी नहीं रचाई है, सिर्फ एक्ट्रेस को अपने हमसफर के तौर पर चुना है। अब देखते हैं कि फैंस को मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की ग्रैंड वेडिंग कब देखने को मिलेगी। फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

जब दूसरी लड़कियों के साथ थे मीका सिंह तब आकांक्षा को हुई जलन

image 33 20
Mika Singh

शो में एंट्री करने के बाद आकांक्षा ने बताया था कि वो मीका सिंह की काफी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन जब उन्होंने मीका को दूसरी लड़कियों के करीब आता देखा तो उन्हें जलन होने लगी और उस वक्त उन्हें मीका के लिए अपनी फीलिंग्स का और ज्यादा एहसास हुआ। इसके बाद आकांक्षा पुरी ने बिना किसी की परवाह किए मीका की दुल्हनिया बनने के लिए उनके स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली और देखिए आकांक्षा पुरी ने स्वयंवर शो के साथ मीका सिंह का दिल भी जीत लिया है।

संबंधित खबरें…

https://youtu.be/t6devNERii0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here