बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा का विवादों से पुराना नाता है। अपने विवादित बयान और फिल्मों को लेकर वर्मा सुर्खियों में रहते हैं। राम गोपाल वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि शराब के नशे में लड़की के साथ डांस करने वाला शख्स राम गोपाल वर्मा ही हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है रेड कलर का गाउन पहनकर एक लड़की डांस कर रही है। लड़की को इनाया सुल्तान बताया जा रहा है। वहीं लड़की के साथ डांस करने वाले शख्स को राम गोपाल वर्मा बताया जा रहा है। वीडियो में वे जमकर नांच रहें हैं। वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर ने वर्मा की क्लास लगा दी है। लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रह हैं।

सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि, हमें नहीं पता था कि आपके भीतर इतना टैलेंट छुपा हुआ है।

jagran

वहीं एक अन्य यूजन ने लिखा, अब सब को समझ में आगया है कि तुम आजकल बेकार फिल्में क्यों बना रहे हो।

jagran

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद वर्मा ने खुद सफाई पेश की है। उन्होंने भगवान की कसम भी खाई है। वर्मा ने ट्वीट कर लिखा, वीडियो में दिखने वाला शख्स वह नहीं हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं बालाजी, गणपति, यीशू सहित कई अन्य की कसम खाता हूं, यह मैं नहीं हूं।’

कुछ समय बाद उन्होंने दोबारा वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, वीडियो में दिख रहा वह शख्स मैं नहीं है। मैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की कसम खाता हूं।’

सफाई पेश करने के बाद भी वर्मा को ट्विटर पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर वर्मा को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। यूजर को शांत करने के लिए वर्मा ने बाइडेन की कसम भी खा ली है।

यह भी पढ़ें:

श्रीदेवी से रामगोपाल वर्मा बोले-क्यों नहीं बनीं बाहुबली की शिवगामी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here