Rakhi Sawant Mother Death: एक्ट्रेस राखी सावंत की मां जया का बीती रात शनिवार को निधन हो गया। उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। ब्रेन ट्यूमर के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन से राखी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है, क्योंकि राखी अपने मां के बेहद करीब थीं।
Rakhi Sawant Mother Death: राखी सावंत ने सलमान खान को किया याद
सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी मां को याद करते हुए फूट-फूटकर रो रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, “सलमान भाई मां मर गई।” बता दें कि राखी की मां जया की हालत बहुत खराब थी वो कुछ बोल भी नहीं पा रही थीं। राखी मुंबई के अच्छे डॉक्टर्स से अपनी मां का इलाज करवा रही थीं। राखी सावंत की मां को पिछले 3 सालों से कैंसर था जिसका इलाज लंबे समय से चल रहा था।
दरअसल हाल ही में राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हुआ है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। राखी की मां के इलाज के लिए सलमान खान से लेकर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी मदद की थी। इस बात की जानकारी खुद राखी ने वीडियो के जरिए दी थी। वीडियो में राखी को मुकेश अंबानी को धन्यवाद देते देखा गया था। क्लिप में राखी ने कहा था कि, ’मैं शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मेरी मां के इलाज के लिए मुकेश अंबानी मदद कर रहे हैं। बिल जो ज्यादा है उसको थोड़ा कम कर रहे हैं। मां को 2 महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं।’
यह भी पढ़ें:
Rakhi Sawant को फिर मिला धोखा! ड्रामा क्वीन ने आदिल खान पर लगाए आरोप
Bigg Boss 16: फिनाले से पहले बिग बॉस में Abdu Rozik की जर्नी खत्म! रोते दिखे साजिद