Pushpa 2 Teaser: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि अल्लू अर्जुन अपने बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। खबर है कि अल्लू अर्जुन अपने जन्मदिन पर पुष्पा 2 का टीजर रिलीज करेंगे। दरअसल फिल्म ‘पुष्पा’ ब्लॉक बस्टर रही थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार देखने को मिला था। वहीं अब फैंस ‘पुष्पा 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Pushpa 2 Teaser: 8 अप्रैल को रिलीज होगा टीजर
जानकारी के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ का टीज़र इस साल 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। ‘पुष्पा 2’का ऑफिशियल टीज़र हाल ही में आंध्र प्रदेश में शूट हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ के ऑफिशियल टीज़र में 3 मिनट का एक कॉन्सेप्ट वीडियो होगा। पुष्पा 2 के कास्टिंग की बात करें तो ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना लीड फीमेल के रोल में नजर आएंगी।
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया था। फिल्म का क्रेज आज भी लोगों के मन में बसा हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुष्पा की सफलता के बाद मेकर्स ने पुष्पा 2 का बजट बढ़ा दिया है साथ ही इसे ग्रैंड लेवल पर रिलीज करना चाहते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक ‘पुष्पा: द रूल’ की रिलीज डेट नहीं अनाउंस की है। इस फिल्म के बाद से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पॉपुलैरिटी पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:
Allu Arjun के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला
क्या आपने Kapil Sharma का नया लुक देखा? जिसे देख फैंस बोले- कौन है ये बंदा