हाल ही में 94 वर्षीय वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत खराब होने की खबरें आई थी। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। फिलहाल, दिलीप कुमार के हेल्थ में पहले से सुधार बताया जा रहा है। इस बीच उनसे मिलने वालों का सिलसिला जारी है। पिछले हफ्ते दिलीप कुमार से मिलने के  शाहरुख़ खान उनके घर गए थे।

वहीं सोमवार शाम प्रियंका चोपड़ा दिलीप कुमार से मिलने पहुंची। आपको बता दें बॉलीवुड की देसी गर्ल इनदिनों अपनी हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स को लेकर बिजी है। वे कम समय के लिए ही मुंबई आती हैं। फिलहाल वे मुंबई में हैं और जल्‍द ही अमेरिका रवाना होनेवाली हैं। ख़बर यह भी है कि फिलहाल दिलीप कुमार के फैमिली फ्रेंड फैसल फारकी अब उनके अफीशियल ट्विटर अकाउंट को हैंडल करेंगे और जिसके जरिए वो 94 साल के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट्स देते रहेंगे।

बहरहाल, दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडिल से प्रियंका चोपड़ा और दिलीप कुमार के मुलाक़ात की तस्वीर शेयर की गई, जिनमें प्रियंका चोपड़ा, दिलीप कुमार और सायरा बानो तीनों मौजूद थे। और ट्वीट कर कहा प्रियंका चोपड़ा ने साहब और सायरा बाजी के साथ शाम बिताई। साहब का स्वास्थ्य काफी बेहतर है।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका कितने प्यार से दिलीप कुमार के सिर को चूमकर जैसे उन्हें भरोसा दे रही हैं कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा!

वहीं प्रियंका ने अपने जवाब में लिखा, आप दोनों से मिलना अच्छा लगा। शुक्रिया और साहब को बेहतर देखकर बहुत अच्छा लगा। ढेर सारा प्यार।

94 साल के दिलीप कुमार साहब की तबियत खराब होने की ख़बरें गाहे-बगाहे आती रहती हैं। लेकिन, उनकी पत्नी सायरा बानो भी उतने ही अच्छे से उनका ख्याल भी रख रही हैं।

प्रियंका हॉलीवुड के टीवी सीरियस क्वांटिकों में काम कर चुकी हैं, जिसके बाद से ही उन्हें नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। 2018 और 2019 में उनकी दो फिल्में होंगी। एक है ‘अ किड लाइक जैक और दूसरी फिल्म का नाम इजन्ट इट रोमांटिक है। खबरे यह भी है की प्रियंका बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here